Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cloudy all day on the eighth day of Nautapa, heat wave subsides

Rewari News: नौतपा के आठवें दिन पूरा दिन बादलवाही, लू का प्रकोप कम

Sun, 02 Jun 2024 04:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 02 Jun 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Cloudy all day on the eighth day of Nautapa, heat wave subsides
रेवाड़ी। दिन के समय आसमान में छाए बादल। संवाद
रेवाड़ी। पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से शनिवार को कुछ हद तक राहत मिली। हालांकि, तापमान में बहुत ज्यादा कमी देखने को नहीं मिली। मगर हवाएं चलने से गर्मी का एहसास काफी कम हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में ही 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान बरकरार है। मौसम में हुए बदलाव की वजह से पूरा दिन बादलवाही होती रही। सुबह 11 बजे तक तो धूप ही नहीं निकली थी। उसके बाद कुछ समय के लिए धूप निकली और फिर से पूरा दिन बादलवाही होती रही। इससे रोजाना चलने वाली गर्म हवा से भी लोगों को राहत मिली है। लू का प्रकोप काफी कम नजर आया। मौसम में जो बदलाव आया है यह तीन जून तक जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो 3 जून के बाद फिर से भीषण गर्मी पड़ेगी।
विज्ञापन


शनिवार को नौतपा का था आठवां दिन

शनिवार को नौतपा का आठवां दिन था। रविवार को नौतपा का नौवां दिन होगा। इसी के साथ नौतपा समाप्त हो जाएगा। नौतपा में सबसे अधिक गर्मी पड़ती है। 29 मई को जिले का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले कई सालों का रिकॉर्ड भी टूटा था। मौसम विभाग का कहना है कि अब तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि 3 जून तक आंशिक बादलवाही और तेज गति से 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस मौसम प्रणाली की वजह से आमजन को भीषण आग उगलने वाली गर्मी और लू से राहत और तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।

25 मई से 1 जून तक का तापमान

दिन, अधिकतर तापमान, न्यूनतम तापमान


25 मई 44.5 28.2
26 मई 46.0 26.6
27 मई 46.2 27.5
28 मई 47.0 27.5
29 मई 48.0 30.2
30 मई 46.6 31.8
31 मई 47.0 28.0
1 जून 44.0 31.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed