फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cloth merchant's wife in the bathroom off the spoils

कपड़ा व्यवसायी की पत्नी को बाथरूम में बंद कर लूट

Thu, 09 Jul 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/रेवाड़ी
ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Thu, 09 Jul 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन

पॉश इलाके मॉडल टाउन में नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार को कपड़ा व्यापारी के घर में दिनदहाड़े पत्नी को बंधक लूट की वारदात को अंजाम दिया। सूचना के आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मॉडल टाउन पी ब्लॉक निवासी दिनेश तनेजा की बजाजा बाजार में कपड़े की दुकान है। बुधवार सुबह वह दुकान पर चले गए। दोनों बच्चे स्कूल गए थे। घर में उनकी पत्नी अंजू अकेली थीं। दिन में 11:15 बजे एक नकाबपोश उनके मकान में दाखिल हुआ और धक्का देकर अंजू का मुंह और हाथ पांव बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद अन्य बदमाश भी घर में दाखिल हो गए। महज 15 मिनट में बदमाशों ने पूरा घर खंगाल डाला और डेढ़ लाख की नकदी और जेवरात लूटकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान से एक बोतल भी बरामद की है, जिसमें कुछ पेट्रोल भरा हुआ था। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट से साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मिनट में लूट ले गए 4 लाख
बदमाश करीब 11.15 बजे घर में दाखिल हुए और महज 15 मिनट में करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी के अलावा सोने के 8 कंगन, 3 अंगूठी और 1 मंगलसूत्र समेत लाखों की ज्वेलरी अलमारी का ताला तोड़कर लूट लिया। यही नहीं बदमाशों ने पर्स में रखे दो-ढाई सौ रुपये भी नहीं छोड़े। कपड़ा व्यवसायी दिनेश के मुताबिक अलमारी में और भी जेवरात होंगे, जो बदहवास होने के कारण पत्नी अभी बता नहीं पाई है।


फोन तोड़ा, बंधन खोले और निकल गए
नकाबपोश और हाथों में ग्लब्ज पहने एक बदमाश ने लूटपाट करने के बाद घर में रखे मोबाइल फोन को तोड़ डाला। इसके बाद बाथरूम में बंद अंजू के बंधन खोले और जाने लगे। अंजू ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो उसने अंजू को धक्का दिया और कपड़े फाड़कर फरार हो गया। पांच मिनट बाद ही दिनेश तनेजा घर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक हो सकता है बदमाशों ने दुकान के पास से रेकी भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed