फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cleanliness should be in our behavior: Amit Verma

स्वच्छता हमारे व्यवहार में होनी चाहिए : अमित वर्मा

Mon, 10 Feb 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 10 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness should be in our behavior: Amit Verma
फोटो : 15 हुडा ग्राउंड एडीआर सेंटर के सामने सफाई करते हुए। स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नगर परिषद और स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड अंबेसडर प्रियंका यादव के नेतृत्व में एडीआर सेंटर के सामने हुडा ग्राउंड पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व सीजेएम अमित वर्मा ने कहा कि स्वच्छता हमारे व्यवहार में होनी चाहिए। यह हम सबका दायित्व है।

हम सभी को स्वच्छता अभियान में योगदान देना चाहिए। हम जहां रहे कम से कम उस क्षेत्र में अवश्य सफाई रखें। वर्तमान में बढ़ रहे पॉलीथिन व प्रदूषण के दुष्प्रभाव हमारे सामने है। अगर समय रहते हम जागरूक नहीं हुए तो परिणाम बेहद खतरनाक हो सकते हैं। प्रियंका यादव ने कहा कि स्वच्छता अभियान किसी विशेष विभाग का नहीं बल्कि हम सबका जन आंदोलन है, जिसमें हम सबको सहभागी होना चाहिए। सड़कों पर कचरा न फैलाएं। गाड़ियों में ही कचरा डालें। बाजार में कपड़े के थैले लेकर जाएं। हमारा कचरा हमारी जिम्मेदारी है, यदि कोई सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाता है तो उसे रोकें। एक कदम मानवता की ओर संस्था के प्रधान राकेश भार्गव ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि हम सब जिम्मेदारी लें और सहयोग के लिए आगे आएं। अपने आसपास सफाई रखें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed