फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cleanliness drive was carried out near Rao Tularam Bhawan and UIT Bhawan.

Rewari News: राव तुलाराम भवन एवं यूआईटी भवन के पास सफाई अभियान चलाया

Thu, 30 Oct 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive was carried out near Rao Tularam Bhawan and UIT Bhawan.
फोटो: 12रेवाड़ी। मीरपुर ​स्थित आईजीयू में श्रमदान करते हुए स्वयंसेवक। स्रोत: विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में श्रमदान साधना साप्ताहिक कार्यक्रम के दूसरे दिन राव तुलाराम भवन, यूआईटी भवन, झील एवं महर्षि चरक हर्बल गार्डन के क्षेत्र को साफ सुथरा किया गया। सभी पेड़-पौधों में पानी के लिए उचित व्यवस्था का प्रबंध किया गया एवं सड़क किनारे गड्ढों को मिट्टी से भरा गया एवं पार्क में घास लगाई गई। सभी विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों एवं कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत के साथ अपना श्रमदान दिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने श्रमदान करते हुए सभी स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय को ओर अधिक स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरा भरा बनाने के लिए कृतसंकल्प है एवं विद्यार्थियों के हित के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने में प्रयासरत है।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने विश्वविद्यालय को ग्रीन कैंपस बनाने का दृढ़ संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों से ही सृष्टि एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने पेड़ पौधों के जीवन में मूल्यांकन के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed