{"_id":"68e80b5546bdcd784108c612","slug":"cleanliness-drive-launched-at-railway-station-rewari-news-c-198-1-rew1001-227258-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेलवे स्टेशन पर चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेलवे स्टेशन पर चलाया स्वच्छता अभियान
Fri, 10 Oct 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर वीरवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वच्छ आहार दिवस मनाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर स्थित सभी फूड स्टॉल्स, वेंडर्स और खानपान से संबंधित प्रतिष्ठानों को स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
जयपुर मंडल वाणिज्य वरिष्ठ प्रबंधक पूजा मित्तल ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा 1 से 15 अक्तूबर तक चलाया जा रहा है। इसके तहत मंडल पर स्वच्छता से संबंधित विविध जागरूकता कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। स्वच्छ आहार दिवसके अवसर पर स्टेशन परिसर एवं स्टेशन के बाहर स्थित सभी फूड स्टॉल्स, वेंडर्स तथा खानपान से संबंधित प्रतिष्ठानों को स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा एवं व्यक्तिगत स्वच्छ आदतों के प्रति जागरूक किया गया।
रेलवे कर्मचारियों द्वारा वेंडर्स को निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया गया जिसमें भोजन तैयार करने एवं परोसने से पहले हाथ धोने की आदत अपनाना। स्वच्छ बर्तन, काउंटर एवं पानी का उपयोग करना। खुले में खाद्य पदार्थ न रखना। कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करना तथा प्लास्टिक का प्रयोग न करना एवं पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का उपयोग करना।
विज्ञापन
इस दौरान फूड स्टॉल्स एवं रसोई स्थलों की स्वच्छता जांच भी की गई तथा एफएसएसएआई दिशा-निर्देशों के अनुरूप सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई।