फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cleaning system fails...road sweeping machine worth Rs 1.5 crore is out of order for one and a half month

Rewari News: सफाई का सिस्टम फेल...डेढ़ करोड़ की रोड स्वीपिंग मशीन डेढ़ माह से खराब

Thu, 26 Mar 2026 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cleaning system fails...road sweeping machine worth Rs 1.5 crore is out of order for one and a half month
अनाज मंडी मार्ग पर उड़ रही धूल। संवाद
रेवाड़ी। शहर की सफाई व्यवस्था इन दिनों संकट से गुजर रही है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई आधुनिक रोड स्वीपिंग मशीन पिछले डेढ़ महीने से खराब पड़ी है लेकिन नगर परिषद अब तक इसे ठीक नहीं करा सकी है। मशीन के ठप होने का असर शहर की प्रमुख सड़कों पर साफ नजर आ रहा है जहां धूल, मिट्टी और कचरे के ढेर जमा हो गए हैं।
विज्ञापन

बावल रोड और महाराणा प्रताप चौक के आसपास स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। इसके अलावा सरकुलर रोड, नारनौल रोड, सिविल अस्पताल क्षेत्र, धारूहेड़ा चुंगी, बाईपास, गढ़ी बोलनी रोड और जिला सचिवालय के पास सड़कों के किनारों पर मिट्टी की परत जमी हुई है। कई स्थानों पर हालात ऐसे हैं कि सड़क किनारे डंपिंग ग्राउंड जैसे दृश्य दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन


------------------
उड़ती धूल से राहगीरों का जीना मुहाल
सर्कुलर रोड के राहगीर सुनील कुमार ने बताया कि सफाई न होने के कारण सड़कों पर कई इंच तक मिट्टी जम गई है। विवेक कुमार ने बताया कि तेज हवा या वाहनों के गुजरने पर धूल उड़ती है जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत आम बात हो गई है। दमा और अन्य श्वसन रोग से पीड़ित लोगों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
दोपहिया चालकों के लिए बढ़ा खतरा
सड़कों के किनारों पर जमा सूखे पत्तों और धूल के कारण फिसलन बढ़ गई है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद, सफाई व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहा।

----------------------
रिपोर्ट मांगी, जल्द कराएंगे मरम्मत : डीएमसी
डीएमसी ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि रोड स्वीपिंग मशीन के खराब होने का मामला उनके संज्ञान में है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई है ताकि खराबी का पता लगाकर मरम्मत का खर्च और प्रक्रिया तय की जा सके। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलते ही मशीन को जल्द ठीक कराया जाएगा और सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed