फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Clean courtyard scheme... A budget of Rs 18 lakh released to 225 schools in the district

Rewari News: स्वच्छ प्रांगण योजना...जिले के 225 स्कूलों को 18 लाख का बजट जारी

Sun, 03 May 2026 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Clean courtyard scheme... A budget of Rs 18 lakh released to 225 schools in the district
रेवाड़ी। प्राथमिक विद्यालयों में स्वच्छता और रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए स्वच्छ प्रांगण योजना चलाई जा रही है। इसके तहत वर्ष 2026-27 के लिए जिले के 225 स्कूलों को 18 लाख रुपये का बजट जारी किया है। प्रत्येक विद्यालय को 8 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अनुसार इस बजट का उपयोग स्कूलों में सफाई, हाउसकीपिंग, बागवानी और रखरखाव कार्यों पर किया जाएगा। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है ताकि शैक्षणिक स्तर बेहतर हो सके। जारी की गई राशि जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से संबंधित विद्यालयों तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

विभाग ने निर्देश दिया है कि यह धनराशि केवल निर्धारित और स्वीकृत मदों में ही खर्च की जाएगी। इसके अलावा सभी स्कूलों को 31 मार्च 2027 तक इस राशि का उपयोग करना अनिवार्य होगा। राशि खर्च के बाद प्रत्येक विद्यालय को उपयोग प्रमाणपत्र जमा करना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि राशि का सही और पारदर्शी तरीके से उपयोग हुआ है। विभाग का मानना है कि इस पहल से स्कूलों का वातावरण स्वच्छ और आकर्षक बनेगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा और उनकी उपस्थिति व सीखने की क्षमता में भी सुधार होगा।
--
ये है योजना का उद्देश्य
स्कूल परिसरों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। इसके तहत नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को साफ-सुथरा वातावरण मिल सके। साथ ही बागवानी और सुंदरीकरण को बढ़ावा देकर स्कूलों को आकर्षक बनाया जाएगा। योजना का फोकस स्वच्छ माहौल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रोत्साहित करना है, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़े।

-
स्कूलों की संख्या और स्वीकृत राशि

जिला--विद्यालय--राशि (रुपये में)

हिसार--394--31,52,000

भिवानी--265--21,20,000

चरखी दादरी--161-- 12,88,000

फरीदाबाद -- 82-- 6,56,000

फतेहाबाद -- 202-- 16,16,000

गुरुग्राम -- 234-- 18,72,000

अंबाला -- 127-- 10,16,000

झज्जर -- 174-- 13,92,000

जींद -- 266--21,28,000

कैथल -- 256--20,48,000

करनाल -- 291-- 23,28,000

कुरुक्षेत्र -- 259 -- 20,72,000

महेंद्रगढ़ -- 309-- 24,72,000

नूंह (मेवात) --411-- 32,88,000

पलवल -- 187--14,96,000

पंचकूला -- 45--3,60,000

पानीपत -- 211--16,88,000

रेवाड़ी -- 225--18,00,000

रोहतक -- 140--11,20,000

सिरसा -- 72 -- 5,76,000

सोनीपत -- 161 --12,88,000

यमुनानगर --169 --13,52,000
--
वर्जन
स्वच्छ प्रांगण योजना के तहत जारी की गई राशि का उपयोग पारदर्शिता और नियमों के अनुसार किया जाएगा। प्रत्येक स्कूल को 8 हजार रुपये दिए गए हैं जिनका उपयोग साफ-सफाई, हाउसकीपिंग, बागवानी और रखरखाव कार्यों पर किया जाएगा। योजना का उद्देश्य स्कूलों में स्वच्छ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है।-बिजेंद्र हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed