फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Clashes between police and cow smugglers, arrests made after firing

Rewari News: पुलिस व गो तस्करों के बीच झड़प, फायरिंग करने के बाद दबोचे

Sun, 16 Nov 2025 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Clashes between police and cow smugglers, arrests made after firing
पकड़े गए चारों आरोपी। स्रोत : पुलिस
भिवाड़ी(रेवाड़ी)। रविवार सुबह करीब 4 बजे गोरक्षकों, पुलिस और गो तस्करों के बीच जमकर झड़प हो गई। तस्कर गायों को पिकअप वाहन में भरकर हरियाणा गोकशी के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन

पहले से मिली सूचना के आधार पर पीछा कर रहे गोरक्षकों ने भिवाड़ी यूआईटी थाने से महज 200 मीटर दूर आरटीओ ऑफिस के पास तस्करों की पिकअप गाड़ी को रोक लिया। इस दौरान सामने से आई पुलिस पर गो तस्करों ने फायरिंग भी की, गनीमत यह रही की गोली किसी को नहीं लगी।
विज्ञापन

घटना के दौरान दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई। गोरक्षकों और पुलिस ने टाई गांव निवासी कुख्यात गो तस्कर राहुल व सोहिल और नूंह गांव निवासी अनीश व तारीफ को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने तस्करों को हिरासत में ले लिया और पिकअप में लदी गायों को जब्त कर गोशाला भेज दिया। मारपीट में घायल हुए तस्करों को भिवाड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। गो तस्करी के खिलाफ गोरक्षकों की यह मुहिम क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

हथियारों की बरामदगी नहीं हुई
भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण ने कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर भिवाड़ी से गायों को पिकअप गाड़ी में भरकर गोकशी के लिए ले जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची इस दौरान बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। पीछा करते हुए बदमाशों को चोटें भी लगी है जिनका इलाज करवाया गया है। फिलहाल इस मामले में चार को तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से राहुल नाम के कुख्यात गो तस्कर के खिलाफ चोरी, हत्या का प्रयास और लूट के दर्जनों मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि इन चारों के अलावा भी इनके साथ और भी लोग थे जो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी भी तलाश की जा रही है। बदमाशों से एक पिकअप गाड़ी जप्त की गई है लेकिन हथियारों की बरामदगी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed