फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Claims of Improvements in Ward-3, but Sewage Has Spoiled the Picture

Rewari News: वार्ड-3 में सुधार के दावे लेकिन सीवरेज ने बिगाड़ी तस्वीर

Sat, 18 Apr 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Claims of Improvements in Ward-3, but Sewage Has Spoiled the Picture
शहर के गोल चक्कर के पास पड़ा कूड़ा। संवाद - फोटो : 1
रेवाड़ी। वार्ड नंबर-3 में विकास कार्यों की चमक के बीच मूलभूत समस्याएं अब भी लोगों को परेशान कर रही हैं। लोगों का कहना है कि बिजली, पानी और सड़कों की सुविधा संतोषजनक है लेकिन सीवरेज की समस्या लंबे समय से जस की तस है।
विज्ञापन

हल्की बारिश में ही गलियों में पानी भर जाता है जिससे आवागमन प्रभावित होता है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। इसके अलावा आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र समेत अन्य सरकारी कार्यों के लिए भी लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड में सामुदायिक भवनों, वाल्मीकि चौपाल, अनुसूचित जाति चौपाल व श्मशान घाट का सुधारीकरण कराया गया है। इसके अलावा छह सीमेंटेड सड़कों का निर्माण और डी प्लान के तहत स्ट्रीट लाइटें लगने से क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है लेकिन सीवरेज सिस्टम ठीक नहीं है। वार्ड में करीब चार हजार मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
यह है मांग
लोगों ने सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बड़ी सीवर लाइन डालने, पानी सप्लाई का शेड्यूल ठीक करने और ट्रामा सेंटर के पास बने कूड़ा प्वाइंट को हटाने की मांग उठाई है। इसके साथ ही नागरिक अस्पताल के बाहर अतिक्रमण हटाकर डिलक्स शौचालय बनाने की भी जरूरत बताई गई है।
---------------
बॉक्स

पांच वर्ष के कार्यकाल में 50 लाख की लागत से शमशान घाट व तीन सामुदायिक भवनों का सुंदरीकरण कराया है। वाल्मीकि चौपाल और अनुसूचित जाति की चौपाल बनवाई। डी प्लान के तहत वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगवाई और चार हैंडपंप और स्पीड ब्रेकर बनवाए गए लेकिन वार्ड की सीवरेज प्रणाली खराब है। इसके अलावा भर्ती नहीं होने के कारण सफाईकर्मियों का भी अभाव है जिससे सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है।
- प्रवीण चौधरी, निवर्तमान पार्षद, वार्ड नंबर-3
----------------
ट्रॉमा सेंटर और सर्कुलर रोड दोनों 2 व 3 वार्ड का बॉर्डर है। छोटी-छोटी गलियों से निकलने वाला कूड़ा कर्मचारी गोल चक्कर पर एकत्रित करते हैं। अब कुछ लोग मनीष चराया के घर के सामने खाली प्लॉट में कूड़ा डाल जाते हैं। पोस्ट ऑफिस के पीछे रहने वाले लोग सीवरेज में कूड़ा डालते हैं जिस कारण सीवर की परेशानी होती है।
- विनीता पीपल, पूर्व पार्षद
---------------
वार्ड में बड़ी समस्या सीवर लाइन की है। सीवर लाइन काफी पुरानी है जो आए दिन जाम होकर और ओवरफ्लो हो रही है। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
- नरेंद्र कुमार, वार्डवासी
---------
वार्ड में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। कर्मचारी सफाई करने तक नहीं आते हैं। कूड़े का उठान भी नहीं हो रहा है। मोहल्लों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।
- सरजीत कुमार, वार्डवासी
--------
वार्ड में सड़क, स्ट्रीट लाइट व पानी सहित अन्य सुविधाएं तो है लेकिन जरूरतमंद महिलाओं व विधवाओं की पेंशन काटी जा रही है। इससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- गुलशन कुमार, वार्डवासी
--------
वार्ड में वैसे तो सभी प्रकार की सुविधाएं हैं लेकिन पेंशन और राशन कार्ड के नाम पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा पीने के पानी का शेड्यूल और सफाई व्यवस्था ठीक नहीं हो पाई है। इससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- मेहरचंद, वार्डवासी

शहर के गोल चक्कर के पास पड़ा कूड़ा। संवाद

शहर के गोल चक्कर के पास पड़ा कूड़ा। संवाद- फोटो : 1

शहर के गोल चक्कर के पास पड़ा कूड़ा। संवाद

शहर के गोल चक्कर के पास पड़ा कूड़ा। संवाद- फोटो : 1

शहर के गोल चक्कर के पास पड़ा कूड़ा। संवाद

शहर के गोल चक्कर के पास पड़ा कूड़ा। संवाद- फोटो : 1

शहर के गोल चक्कर के पास पड़ा कूड़ा। संवाद

शहर के गोल चक्कर के पास पड़ा कूड़ा। संवाद- फोटो : 1

शहर के गोल चक्कर के पास पड़ा कूड़ा। संवाद

शहर के गोल चक्कर के पास पड़ा कूड़ा। संवाद- फोटो : 1

शहर के गोल चक्कर के पास पड़ा कूड़ा। संवाद

शहर के गोल चक्कर के पास पड़ा कूड़ा। संवाद- फोटो : 1

शहर के गोल चक्कर के पास पड़ा कूड़ा। संवाद

शहर के गोल चक्कर के पास पड़ा कूड़ा। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article