{"_id":"6ada54b990275f54b40d4b84","slug":"cjm-inspected-the-aastha-kunj-childrens-home-and-checked-the-quality-of-the-food-rewari-news-c-198-1-rew1001-247585-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीजेएम ने आस्था कुंज बाल गृह का किया निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीजेएम ने आस्था कुंज बाल गृह का किया निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता जांची
Thu, 22 Oct 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
आस्था कुंज बाल गृह के औचक निरीक्षण पर पहुंची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. रेनू सोलखे।
रेवाड़ी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. रेनू सोलखे ने वीरवार को आस्था कुंज बाल गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान बाल गृह में 16 बच्चे मिले। उन्होंने बच्चों से व्यवस्था, खान-पान और शिक्षा की जानकारी ली। साथ ही भोजन की गुणवत्ता भी जांची।
सीजेएम ने आस्था कुंज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बच्चों की देखभाल, सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उन्होंने बाल गृह परिसर में संचालित दत्तक ग्रहण अभिकरण का भी निरीक्षण किया, जहां छह बच्चे मौजूद थे। उन्होंने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान डॉ. रेनू सोलखे ने बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। इसके अलावा बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का भी निरीक्षण किया, जो सही एवं दुरुस्त मिलीं।
डॉ. रेनू सोलखे ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी गरीब एवं कमजोर वर्गों को कानूनी सहायता और आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्राधिकरण जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
उन्होंने आस्था कुंज के स्टाफ की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए बच्चों के हितों को सर्वोपरि रखने और उनकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।