फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   civic issuse,rewari,new grain market,news,fire cotton

अनाज मंडी में पड़ी कपास की ढेरी में लगी आग, मचा हड़कंप

Sat, 21 Nov 2020 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,rewari,new grain market,news,fire cotton
शहर की नई अनाज मंडी में शनिवार शाम को करीब 10 क्विंटल कपास की ढेरी में अचानक आग लग गई, जिससे मंडी में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया गया है कि किसान की करीब पांच क्विंटल कपास जल गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव मूंदी निवासी किसान महावीर अपनी कपास की फसल को बेचने के लिए शनिवार को शहर की अनाज मंडी में लेकर आया था। शाम तक उसकी कपास की बिक्री नहीं हो पाई थी। शाम करीब पांच बजे अचानक कपास की ढेरी में धूआं उठने लगा तो किसानों में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास के किसानों ने पानी डालकर करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि है कि इस दौरान किसान की करीब पांच क्विंटल कपास जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

दूसरी ओर गांव लिसाना में कड़बी में आग लग गई। सूूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सविता ने करीब पचास मण कड़बी में प्लॉट में लगा रखी थी। शाम को अचानक उसमें आग लग गई। सूचना के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। जब तक आग पर काबू पाया गया, करीब 15 मण कड़बी जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed