फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Civic elections...political activities intensify in Rewari and Dharuhera

Rewari News: निकाय चुनाव...रेवाड़ी और धारूहेड़ा में सियासी सरगर्मियां तेज

Fri, 06 Feb 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Civic elections...political activities intensify in Rewari and Dharuhera
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगर पालिका के चुनावों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन दोनों क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रेवाड़ी नगर परिषद चेयरमैन का पद इस बार एससी महिला के लिए आरक्षित है जबकि धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन का पद ओपन रखा गया है।
विज्ञापन

धारूहेड़ा में भाजपा के निवर्तमान चेयरमैन कंवर सिंह समेत कई बड़े चेहरे दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं रेवाड़ी में आरक्षण के चलते स्थिति अलग जरूर है लेकिन यहां भी दावेदारों की कतार लंबी होती जा रही है।
विज्ञापन


फिलहाल दोनों निकायों में भाजपा का कब्जा है लेकिन कांग्रेस इन्हें छीनने की पूरी तैयारी में जुटी है। ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच सियासी घमासान और तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस ने अपने-अपने दावे ठोकते हुए चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। धारूहेड़ा में वर्तमान चेयरमैन कंवर सिंह समेत कई बड़े चेहरे दावेदार माने जा रहे हैं।
वहीं रेवाड़ी में आरक्षण के चलते स्थिति अलग जरूर है, लेकिन यहां भी दावेदारों की कतार लगातार लंबी होती जा रही है।

फिलहाल दोनों निकायों में भाजपा का कब्जा है, लेकिन कांग्रेस इन्हें छीनने की पूरी तैयारी में जुटी है। ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच सियासी घमासान और तेज होने की संभावना है।
चुनाव की तैयारियों में भाजपा ने बढ़त लेते हुए बूथ स्तर पर संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठन को मजबूत करने पर फोकस कर रही है।
दूसरी ओर कांग्रेस ने भी चुनाव की घोषणा से पहले ही पूरे शहर में डोर-टू-डोर अभियान शुरू करने की रणनीति तैयार कर ली है। भाजपा की जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली और कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी दोनों ही तैयारियों में जुटे हैं।
-
चुनाव तैयारी पर ध्यान दे रही भाजपा व कांग्रेस
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने बताया कि पार्टी फिलहाल संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर चुनावी तैयारियों पर ध्यान दे रही है। आने वाले समय में छोटे कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही शहर में डोर-टू-डोर अभियान शुरू करेगी ताकि चुनाव से पहले हर वार्ड और हर गली तक पहुंचा जा सके।

-


ये हैं दावेदार:
रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा की ओर से पूर्व चेयरपर्सन विनीता पीपल, भाजपा नेता एडवोकेट कमल निंबल की पत्नी डॉ. हर्षा देवी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय काटीवाल की पत्नी वर्षा काटीवाल, निवर्तमान पार्षद कुसुम लता पनवाल, पूर्व नगर पार्षद अमृत कला टिकानिया तथा निवर्तमान पार्षद ज्योति सिंह दावेदार हैं। वहीं कांग्रेस से शहरी जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी की पत्नी निहारिका चौधरी, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष रेखा दहिया और पूर्व प्रधान नगर परिषद शकुंतला भदौरिया को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed