फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   City council sweepers' strike ends, now cleaning system will improve

नगर परिषद के सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, अब सुधरेगी सफाई व्यवस्था

Sat, 22 Oct 2022 10:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
City council sweepers' strike ends, now cleaning system will improve
रेवाड़ी। शहर में पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर चल रहे नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को शनिवार को डीएमसी डॉ. सुभिता ढाका और नगर परिषद की चेयरमैन पूनम यादव ने बातचीत कर खत्म करवाया, जिसके बाद सभी सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। इससे अब शहर की सफाई व्यवस्था सुधरने की उम्मीद है। सफाई कर्मचारियों ने डीएमसी को आश्वस्त किया कि अगले दो दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था अच्छे कर देंगे। इस दौरान डीएमसी डॉ. सुभिता ढाका ने सफाई कर्मचारियों को विभागीय नियम अनुसार आठ लीटर सरसों का तेल और 32 साबुन की टिकिया भी वितरित की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुरूप कर्मचारियों को सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा कर्मचारियों पर है। शहर को सुंदर रखने में प्रत्येक कर्मचारी का अहम योगदान है। साथ ही शहरवासियों को भी सफाईकर्मियों से बहुत सारी अपेक्षाएं हैं, जिन पर नगर परिषद कर्मी शत प्रतिशत खरा उतरते हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह फैले कूड़े की वजह से आम लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।डीएमसी ने कहा कि अब सफाई कर्मचारी हड़ताल छोड़ काम पर लौट आए हैं, जिससे अब शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए साफ सुथरा बनाया जाएगा। साथ ही डोर-टू-डोर कलेक्शन भी किया जाएगा। डीएमसी ने शहर की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर को जरूरी दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने शहरवासियों से दीपावली त्योहार के चलते अपने गली, मोहल्ले को साफ सुथरा रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपका अपना शहर है,इसे गंदगी मुक्त रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर मुख्य सफाई निरीक्षक संदीप कुमार, सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान महेंद्र सिंह, तारा चंद, सतीश कुमार, विजय, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed