फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Citizen charter and transparent box installed in civil hospital

Rewari News: सिविल अस्पताल में लगाई सिटीजन चार्टर और पारदर्शी पेटिका

Sun, 16 Feb 2025 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Citizen charter and transparent box installed in civil hospital
फोटो : 19सिविल अस्पताल में लगाई गई शिकायत पेटी। संवाद
रेवाड़ी। सिविल अस्पताल के मेन गेट पर सिटीजन चार्टर लगा दिया गया है। इसके अलावा 6 जगह सिविल और ट्रॉमा सेंटर में बंद शिकायत पेटिका की जगह पारदर्शी पेटिका लगाई गई है। नागरिक अस्पताल में बदलाव नजर आने लगा है। दरअसल, सिविल व ट्रॉमा सेंटर में पहले बंद शिकायत पेटिका लगी थी।
विज्ञापन

पिछले दिनों जब एनएचएम के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र यादव ने दौरे के दौरान गायनी वार्ड में लगी पेटिका को खुलवाने की बात कही थी तो चाबी नहीं मिल पाई थी। इसके बाद एनएचएम हेल्थ डायरेक्टर ने पारदर्शी पेटिका लगाने के निर्देश दिए थे। ताकि पता रहे कि कितनी शिकायतें मिली हैं। बंद पेटिका में ये ही पता नहीं लगता था कि कितनी शिकायतें हैं। ऐसा लगता था कि कभी उनको खोलकर ही नहीं देखा गया हो। पहले जो स्टाफ बिना ड्रेस के रहते थे, अब ड्रेस में नजर आने लगे हैं। सिविल अस्पताल के मुख्य गेट पर ही अब व्हील चेयर और स्ट्रेचर भी रखी गई है। जबकि पहले अक्सर वहां से ये नदारद रहती थी। इसी तरह ओपीडी पर्ची काउंटर पर भी नई व पुरानी ओपीडी को अलग-अलग किया गया है।
विज्ञापन


गायनी वार्ड में पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम को दुरुस्त किया:

सिविल के गायनी वार्ड में पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है। क्योंकि अनाउंसमेंट सिस्टम न होने से अगर कोई अनहोनी हो जाए तो उससे निपटने में बड़ी समस्या झेलनी पड़ सकती थी। अनाउंसमेंट सिस्टम हो तो उससे तत्काल सूचना दी जा सकती है। गायनी वार्ड में अगर महिलाओं को अवेयर करने की बात हो, वह भी अनाउंसमेंट से ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

सिटीजन चार्टर और पारदर्शी शिकायत पेटिका लगाई है। स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जिन खामियों को बताया गया था, उनमें धीरे-धीरे सुधार लाया जा रहा है।
-डॉ. धर्मेंद्र, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed