फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Circular road will be developed, big vehicles will be banned

Rewari News: सर्कुलर रोड होगा विकसित, बड़े वाहनों पर रहेगी रोक

Sat, 24 May 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Circular road will be developed, big vehicles will be banned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। शहर के प्रमुख सर्कुलर रोड को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। रोड के आसपास पड़े हुए पोल हटवाए जाएंगे। इस सड़क पर निर्माण सामग्री लेकर बड़े वाहनों के जाने पर रोक लगाई गई है। सचिवालय सभागार में शुक्रवार को हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह तय किया गया।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि एचएसवीपी की ओर से राजेश पायलट चौक, पं. भगवत दयाल शर्मा चौक, चौ. कन्हैया लाल पोसवाल चौक व राव अभय सिंह चौक का सुंदरीकरण कराया जाएगा। उन्होंने नगरपरिषद के अधिकारियों को सर्कुलर रोड को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्कुलर रोड के आसपास पड़े हुए पोल हटवाए जाएं। सीएंडवी वेस्ट को उठाया जाए। शहर में नालों की सफाई करवाई जाए। बेसहारा पशुओं को पकड़ने के अभियान में तेजी लाने को कहा है। उन्होंने पायलट चौक से नाईवाली चौक के बीच रात के समय गुजरने वाले डंपरों पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि शहर के अंदर निर्माण सामग्री ले जा रहे डंपर या ट्राला के प्रवेश को बंद किया जाए। भारी वाहनों को बाईपास से होकर भेजा जाए।

डीसी ने कहा कि पाल्हावास चौक, मसानी, हंसाका, गोकलगढ़ में एक एजेंसी ने सर्वे कर सुझाव दिए हैं, लेकिन अभी तक उन पर काम शुरू नहीं हुआ है। अगली बैठक तक सभी विभाग अपनी एक्शन टेकेन रिपोर्ट लेकर आएंगे।
उन्होंने पाल्हावास चौक के समीप बीएंडआर सर्विस लेन बनाने का कार्य शुरू कराने, हंसाका में सड़कों के किनारे वाहनों को क्रास करने से रोकने के लिए लगाए गए मेडियन के गैप को कम करने, अवैध कट को बंद करने के निर्देश दिए। सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का निर्देश भी दिया।

-

आरओबी की मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश
एसडीएम कोसली विजय कुमार यादव ने बताया कोसली रेलवे स्टेशन के समीप आरओबी का काम अधूरा पड़ा है। डीसी अभिषेक मीणा ने बीएंडआर के कार्यकारी अभियंता को आरओबी की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। लोकनिर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, नेशनल हाई-वे, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचायती राज व नगर परिषद विभाग के अधिकारियों से कहा कि सड़कों पर जेब्रा क्रासिंग, स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड, लाइटों, जर्सी बैरियर, रेलिंग होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed