{"_id":"6314f5b809cd61275865157e","slug":"circular-road-there-are-potholes-on-the-four-and-a-half-kilometer-long-road-rewari-news-rtk657085853","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्कुलर रोड : सवा चार किलोमीटर लंबी सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्कुलर रोड : सवा चार किलोमीटर लंबी सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की सर्कुलर रोड स्थिति बदहाल हो चुकी है। आलम यह है कि सवा चार किलोमीटर लंबी सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इससे लोग परेशान हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से इसे तुरंत ही मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में यातायात पुलिस के प्रभारी बहादुर सिंह की ओर से नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी, चेयरपर्सन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र भी भेजे गए हैं। उसके बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है।
नाईवाली चौक से लेकर मुख्य बस अड्डा तक यह सड़क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। इसके अलावा भगवान वाल्मीकि चौक, जो पहले लियो चौक कहलाता था, वहां भी सड़क दुरुस्त नहीं। पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के स्थानीय कार्यालय से कुछ आगे सड़क खराब है। उधर रेलवे स्टेशन से झज्जर चौक तक भी सड़क का लगभग यही हाल है। उधर सर्कुलर रोड पर हरिओम लैब के पास एक अन्य सीवर के चारों ओर से सड़क टूट चुकी है। नाईवाली चौक पर शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा के पीछे की ओर सड़क खस्ता हाल है। सती कॉलोनी मोड़ के पास भी सड़क टूटी हुई है। लोगों ने शासन और प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। 2016 में सड़क का सुधारीकरण कार्य कराया गया था।
--------------------
लोग बोले-सड़क की हालत हो चुकी है बदतर, शासन-प्रशासन का नहीं है ध्यान
रोड काफी जगह से टूट गई है। नाईवाली चौक से बस अड्डे तक हालत बदतर हो चुकी है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस ओर शासन और प्रशासन का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
- सुरेश कुमार, नगर पार्षद वार्ड 2, रेवाड़ी।
------------------
मार्ग की दशा ठीक नहीं। सड़क कई जगह से टूटने और गड्ढ़ों के कारण हमेशा हादसे की संभावना बनी रहती है। शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है। शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
- लोकेश राव, नगर पार्षद वार्ड 5, रेवाड़ी।
----------------
- रोड पर कई गड्ढे हैं। बारिश की वजह से रोड टूट गया है। जनहित में इसे दुरुस्त कराया जाएगा। हम नगर परिषद में आवाज उठाएंगे। -भूपेंद्र गुप्ता पार्षद वार्ड 23
--------------------
- मार्ग कई जगहों से टूट गया है। इसकी मरम्मत नाममात्र की होती है। सड़क को नया बनाया जाना चाहिए। शासन और प्रशासन को जनहित से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
- शमशेर यादव, बार प्रधान रेवाड़ी।
जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी
शहर के विकास को लेकर हम कृतसंकल्प हैं। सड़कों को ठीक कराया जा रहा है। सर्कुलर रोड को ठीक कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया हुआ है। जहां सड़क टूटी है, उसे जल्द ठीक कराया जाएगा।
- पूनम यादव, चेयरपर्सन नगर परिषद रेवाड़ी।
------------------------
विधायक बोले-विधानसभा सत्र में मुद्दा उठाएंगे
हमने नगर के सर्कुलर रोड की खस्ता हालत की आवाज विधानसभा में उठाने की कोशिश की थी, मगर समय नहीं मिल पाया। इसे अगली सत्र में उठाएंगे। हालत खराब है। यह जरूरी है कि जनहित में सरकार इसे ठीक कराए।
- चिरंजीव राव, विधायक रेवाड़ी।