फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Circle-level demonstration on the 30th; Power Minister to be gheraoed on July 2.

Rewari News: सर्कल स्तर पर प्रदर्शन 30 को, बिजली मंत्री का 2 जुलाई को करेंगे घेराव

Fri, 26 Jun 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 26 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Circle-level demonstration on the 30th; Power Minister to be gheraoed on July 2.
बावल में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद
बावल। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बीएसएनएल कार्यालय के पास धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के दूसरे चरण में 30 जून को सर्कल स्तर पर प्रदर्शन होगा। 2 जुलाई को बिजली मंत्री का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता यूनिट प्रधान पोप सिंह ने की। उन्होंने कहा कि मुख्यालय के आह्वान पर पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया है। लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं होने के कारण संगठन को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन

पोप सिंह ने बताया कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 29 जुलाई को कुरुक्षेत्र में जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा। इसके बाद 20 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का घेराव किया जाएगा तथा 29 और 30 सितंबर को पूरे प्रदेश में दो दिवसीय हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने सरकार से जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन में संजीव कुमार, अरुण कुमार, अमरजीत सिंह, दुलीचंद, सुनील कुमार, विवेक, उमेश कटारिया, दिनेश, रवि, किशन, हीरालाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed