फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CIA three accused theft arrest

सीआइए के हत्थे चढ़े घरों में सेंध लगाने वाले गिरोह के तीन बदमाश

Sun, 18 Oct 2020 10:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
CIA three accused theft arrest
अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईए) रेवाड़ी व रामपुरा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घरों में सेंध लगाकर चोरी करने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन बदमाशों को काबू किया है। आरोपियों में बिहार के जिला मुज्जफरपुर के गांव बहादुर छापड़ा निवासी विरेंद्र कुमार, जिला छपरा के गांव सिमरिया निवासी राजेश कुमार व लुधियाना निवासी राजू है। राजू गिरोह का सरगना है। आरोपियों ने शहर के मोहल्ला राव तुलाराम विहार में सेंध लगा चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों को पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राव तुलाराम विहार निवासी विक्रम सिंह के घर में तीन अक्तूबर को चोरों ने सेंध लगाकर चोरी कर ली थी। मामले की जांच सीआईए रेवाड़ी को सौंपी गई थी। सीआईए ने शुक्रवार की शाम को तीनों आरोपियों राजेश, विरेंद्र व राजू को गिरफ्तार कर लिया। रेवाड़ी से पहले आरोपी राजस्थान के सालासर व हिसार में राजस्थान रोड स्थित एक जगह पर चोरी की वारदात कर चुके हैं।
विज्ञापन

वारदात के बाद धार्मिक स्थान पर टेकते थे मत्था
पुलिस ने बताया गया है कि आरोपी राजू गिरोह का मास्टर माइंड है तथा राजेश व विरेंद्र भी घरों में सेंध लगाने में माहिर है। तीन अक्तूबर को तीनों अपनी कार में अजमेर शरीफ जा रहे थे। तीनों रामपुरा मोड़ पर एक दुकान पर चाय पीने के लिए रुके थे। चाय पीने के बाद तीनों राव तुलाराम विहार में चले गए तथा विक्रम के मकान पर ताला लगा देखकर रुक गए। तीनों ने दिनदहाड़े घर से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी की तथा वहां से फरार हो गए थे। विक्रम के घर के निकट लगे एक सीसीटीवी की फुटेज की जांच में पुलिस को आरोपियों के बारे में सुराग हाथ लगे थे। बताया जा रहा है कि चोर वारदात के बाद धार्मिक स्थलों पर मत्था टेकने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed