फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CIA raids new oil-theft site in Khijuri; over 2,200 litres of a highly flammable substance seized.

Rewari News: खिजुरी में तेल चोरी के नए ठिकाने पर सीआईए का छापा, 2200 लीटर से अधिक ज्वलनशील पदार्थ जब्त

Sat, 24 Oct 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
CIA raids new oil-theft site in Khijuri; over 2,200 litres of a highly flammable substance seized.
छापेमारी के दौरान मौके पर मिले ड्रम। स्रोत : वीडियो ग्रैब
धारूहेड़ा। जिले में तेल चोरी और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए रेवाड़ी की टीम ने शनिवार को गांव खिजुरी में एनएच-48 के नजदीक खेत में बने एक सुनसान ठिकाने पर छापा मारा। इस दौरान मौके से 2200 लीटर से अधिक पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रित ज्वलनशील पदार्थ, दो पिकअप, ड्रम और तेल निकालने की मशीन जब्त की गई। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

सीआईए रेवाड़ी के इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि खिजुरी गांव के एकांत क्षेत्र में अवैध तेल का कारोबार चल रहा है। इसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से 11.5 ड्रमों में भरा करीब 2200 लीटर से अधिक ज्वलनशील पदार्थ और छह खाली ड्रम बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मौके से दो पिकअप मिली हैं। इनमें ड्रमों से तेल भरने और निकालने के लिए विशेष इलेक्ट्रिक व मैकेनिकल मशीनें फिट की गई थीं। इसके अलावा पाइप, कीप, बाल्टियां और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं। पुलिस जांच कर रही है कि इस ठिकाने पर तेल कहां से लाया जाता था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज के अनुसार पुलिस इससे पहले मॉडल टाउन और कसौला क्षेत्र में भी तेल चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि लगातार दबिश के बाद अवैध कारोबार में शामिल लोगों ने खिजुरी के एकांत इलाके में नया ठिकाना बना लिया था।

राजस्थान में सप्लाई की आशंका
प्रारंभिक जांच के अनुसार यहां से अवैध तेल राजस्थान में सप्लाई किए जाने की आशंका है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अवैध कारोबार और सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना धारूहेड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस तेल के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इसमें शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।


एक महीने में तीन जगह तेल चोरी का खुलासा
पिछले डेढ़ महीने में गुजरीवास, भवाड़ी और खिजुरी में छापेमारी के दौरान करीब 7,370 लीटर पेट्रोल, डीजल और थिनर बरामद किया गया है। इन कार्रवाइयों में ड्रम, मोटर, पाइप और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं। चोरी किया गया तेल राजस्थान में सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है। 11 सितंबर को गुजरीवास में सीआईए टीम ने छापा मारकर करीब 730 लीटर पेट्रोल और 440 लीटर डीजल बरामद किया था। मौके से पिकअप, ड्रम, मोटर और पाइप भी मिले थे। इसके बाद 20 सितंबर को भवाड़ी में संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई कर करीब 2,100 लीटर पेट्रोल, 540 लीटर डीजल और 1,300 लीटर थिनर जब्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed