फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   chilhd bus stand three shops locks

चिल्हड़ बस स्टैंड पर दो दुकानों के ताले तोड़कर एक लाख की नकदी चोरी

Wed, 21 Oct 2020 10:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
chilhd bus stand three shops locks
रेवाड़ी-पटौदी मार्ग पर स्थित गांव चिल्हड़ बस अड्डे पर बीज व खाद की तीन दुकानों में चोरों ने मंगलवार की रात को सेंध लगा दी। चोर तीनों दुकानों से करीब तीन लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। बदमाशों ने दुकानों का शटर उखाड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बुधवार की सुबह चोरी का पता लगने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सदर थाना एसएचओ भारतभूषण ने भी दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गांव करावरा मानपुर निवासी सतबीर सिंह ने गांव चिल्हड़ के बस स्टैंड पर बीज व खाद की दुकान की हुई है। मंगलवार की शाम को वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। बुधवार की सुबह उन्हें दुकान का शटर उखड़ा होने की सूचना मिली। वह दुकान पर पहुंचे तो शटर उखड़ा हुआ था तथा अंदर रखी करीब दो लाख रुपये की नकदी व एक खाली चेक गायब था। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। चोरों ने इसके अतिरिक्त दो और बीज व खाद की दुकानों में सेंध लगाई है। जिला गुरुग्राम के गांव मिलकपुर निवासी ईश्वर सिंह की दुकान से करीब 1500 रुपये व गांव कतोपुरी निवासी सतेंद्र सिंह की दुकान से गल्ले में रखी कुछ नकदी चोरी हुई है। सूचना के बाद सदर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर भारतभूषण भी मौके पर पहुंचे तथा चोरी हुई दुकानों का निरीक्षण किया। सदर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ भारत भूषण ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed