फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children's Festival... Rangoli, patriotic group songs and classical solo dance captivated the hearts.

Rewari News: बाल महोत्सव...रंगोली, देशभक्ति समूह गीत व क्लासिकल सोलो डांस ने मोहा मन

Thu, 23 Oct 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Children's Festival... Rangoli, patriotic group songs and classical solo dance captivated the hearts.
बाल भवन में मंच पर प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित बाल महोत्सव कार्यक्रम के छठे दिन रंगोली (तृतीय वर्ग), देशभक्ति समूह गीत (चतुर्थ वर्ग) एवं क्लासिकल सोलो डांस (तृतीय वर्ग) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने निर्णायक मंडल के सदस्यों और नन्हे प्रतिभागियों के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

वीरेंद्र यादव ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले के 20 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि बीते पांच दिनों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता से सभी का मन मोह लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलास्तरीय बाल महोत्सव का आयोजन 30 अक्तूबर तक किया जाएगा जिसमें 150 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वीरवार को प्रतियोगिताओं में 18 निजी और 2 सरकारी विद्यालयों के कुल 82 बच्चों ने भाग लिया।
उन्होंने यह भी बताया कि 24 अक्तूबर को चतुर्थ वर्ग की सोलो डांस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इच्छुक विद्यालय परिषद की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। निर्णायक मंडल में पायल यादव, नवीन, नीलम, सुधीर, अजय कुमार शर्मा, अजय कुमार, प्रोमिला कुमारी और मीनू कुमारी शामिल रहे।

यह रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम

देशभक्ति समूह गीत (चतुर्थ वर्ग
प्रथम : आरपीएस पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी (चिराग यादव की टीम)
द्वितीय : आरपीएस पब्लिक स्कूल, धारूहेड़ा (गर्व सक्सेना की टीम)
तृतीय : राज इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी (अद्वे शुक्ला की टीम)
सांत्वना पुरस्कार : सर्व हिंद पब्लिक स्कूल, गुरावड़ा (माही की टीम) एवं आरपीएस पब्लिक स्कूल, कोसली (खुशबू की टीम)।
-------------
क्लासिकल सोलो डांस (तृतीय वर्ग)
प्रथम : निवेदया एन. मेनन (आरपीएस पब्लिक स्कूल, घटल)
द्वितीय : मोनिका (आरपीएस पब्लिक स्कूल, बलियाड़ा कला)
तृतीय : सुहाना (राज इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी) एवं भव्या रोहिला (जैन पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी)
सांत्वना पुरस्कार : शिवानी (जीएसएसएस. खंडोडा), सफाली सिंह (अरावली इंटरनेशनल स्कूल, गोकलगढ़), तनिशा (सतयुग संगीत कला केंद्र, रेवाड़ी) एवं शृष्टिका (सूरज स्कूल, रसगण)।

रंगोली (तृतीय वर्ग)
प्रथम : मुकुल (आरपीएस पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी)
द्वितीय : रीतिका (राज इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी)
तृतीय : प्रिया (केरला पब्लिक स्कूल, जैतड़ावास), अंजली (जीएसएसएस जाडरा), हर्षिता (सर्व हिंद पब्लिक स्कूल, गुरावड़ा), मेहा (आरपीएस पब्लिक स्कूल, धारूहेड़ा) एवं तन्वी (आरपीएस पब्लिक स्कूल, कोसली)

सांत्वना पुरस्कार : हंषिता (यदुवंशी शिक्षा निकेतन, रेवाड़ी), नंदिनी (आरडीएस पब्लिक स्कूल, धारूहेड़ा), हक्षिका (विवेकानंद विद्यालय, कुंड), प्रियांशी (होली चाइल्ड स्कूल, रेवाड़ी), प्राची (कैनाल वैली पब्लिक स्कूल, बेरली खुर्द), लुभानी (सैनी पब्लिक स्कूल) एवं यशिका (सूरज स्कूल, रेवाड़ी)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed