फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children's Festival is a better platform to enhance talent: DC

बाल महोत्सव प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच : डीसी

Tue, 14 Oct 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 14 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Children's Festival is a better platform to enhance talent: DC
बाल महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी। संवाद - फोटो : खाद्य सामग्री प्रतिष्ठान पर जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोतः विभाग
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को बाल भवन में जिलास्तरीय बाल महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होेंने कहा कि बाल महोत्सव एक ऐसा मंच है जिसके माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने से आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। परिषद बच्चों को हर साल उनकी छुपी हुई प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती है। इसका लाभ बच्चों को लाभ उठाना चाहिए और प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाल दिवस के उपलक्ष्य में 30 अक्तूबर तक जिलास्तरीय बाल महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिलेभर से करीब 150 सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेकर अपनी प्रतिभा एवं कलाओं को प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि 30 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले जिलास्तरीय बाल महोत्सव में प्रथम वर्ग में पहली से पांचवीं कक्षा, द्वितीय वर्ग में छठी से आठवीं कक्षा, तृतीय वर्ग में नौवीं से दसवीं कक्षा और चतुर्थ वर्ग में ग्यारहवीं से बारहवीं कक्षा तक की चार वर्गों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी।

इन प्रतियोगिताओं में हिंदी व अंग्रेजी में हस्त लेखन, पोस्टर मेकिंग, स्कैचिंग ऑन स्पॉट, दीया कैंडल डेकोरेशन, थाली एवं कलश डेकोरेशन, समूह नृत्य, क्विज, भाषण, शास्त्रीय नृत्य, एकल नृत्य, एकल गान, देशभक्ति गान, फन गेम्स, कार्ड मेकिंग, क्ले मॉडलिंग व रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed