{"_id":"698636cbb89887a0ac0e5977","slug":"children-listened-to-pm-modis-discussion-on-exams-rewari-news-c-197-1-snp1001-149257-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बच्चों ने सुनी पीएम मोदी की परीक्षा पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बच्चों ने सुनी पीएम मोदी की परीक्षा पर चर्चा
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के स्कूल में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं। संवाद
सोनीपत। वार्षिक परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों के मन से परीक्षा का डर दूर करने के उद्देश्य से आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों में छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के लिए परीक्षा पर चर्चा का सीधा प्रसारण किया गया। परीक्षाओं के मद्देनजर छात्राओं का मनोबल बढ़ाने और परीक्षा संबंधी तनाव कम करने के उद्देश्य से विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन बाला शर्मा व समस्त स्टाफ ने छात्राओं के साथ बैठकर कार्यक्रम देखा।
प्रधानमंत्री मोदी ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।