{"_id":"67be18c5818244386705633e","slug":"children-got-trees-cut-in-village-ghaseda-school-rewari-news-c-198-1-rew1001-215770-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गांव का घासेड़ा स्कूल में बच्चों से कटवाए पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गांव का घासेड़ा स्कूल में बच्चों से कटवाए पेड़
Wed, 26 Feb 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 36स्कूल में कुल्हाड़ी से काट रहा बच्चा पेड़। स्रोत : वीडियो ग्रैब
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव घासेड़ा स्थित सरकारी स्कूल में बच्चों से पेड़ कटवाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी सूचना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। वन विभाग की टीम ने जांच में पाया कि घासेड़ा स्कूल में तीन-चार पेड़ काटे गए हैं। बच्चों से यह कार्य कराया गया है। इसके पीछे कौन है, इसकी जानकारी जांच में होने पर विभागीय कार्रवाई करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल अभी तक यह बात पता नहीं चल पाया है कि बच्चों को कुल्हाड़ी पकड़ने वाला कोई अध्यापक है या कोई और। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के हाथ में कुल्हाड़ी पकड़वाकर पेड़ कटवाना बिल्कुल भी उचित नहीं है। बच्चों को चोट भी लग सकती थी। ग्रामीणों ने भी मांग की है कि मामले में उचित जांच पड़ताल हो। जो दोषी हो उस पर तुरंत कार्रवाई भी की जाए। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जोकि बिल्कुल भी न्याय संगत नहीं है।
-- --
वर्जन:
घासेड़ा स्कूल में तीन से चार पेड़ काटे गए हैं। हमारे पास भी वीडियो आई थी, उसमें बच्चों द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है। इसके पीछे कौन अध्यापक या स्टाफ कर्मचारी है इसकी जांच की जा रही है।
- संदीप सिंह, रेंज ऑफिसर, वन विभाग