फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children gave the message of curbing drugs through cultural program

सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने दिया नशे पर अंकुश लगाने का संदेश

Tue, 28 Jun 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Children gave the message of curbing drugs through cultural program
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे एवं अभिभावक। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के बाल भवन में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी दिवस के अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुश्री जैसलिन कौर भा.प्र.से, डीएसपी ( अंडर ट्रेनिंग) व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी एचपी बंसल रहे। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति के माध्यम से नशे पर अंकुश लगाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने अतिथियों का स्वागत किया और स्मृति चिह्न के रूप में उन्हे पौधे भेंट किए और जिला बाल कल्याण परिषद, रेवाड़ी के माध्यम से संचालित नशा मुक्ति एवं परामर्श केंद्र द्वारा नशा मुक्ति के क्षेत्र में प्राप्त की प्रगति व व सरहानीय कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने ग्रीष्म कालीन शिविर के बारे में सभी को जानकारी दी और यह भी बताया की 29 जून को ग्रीष्म कालीन शिविर का समापन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान मुकेश कुमार रागनी गायक ने कलमकार सत्यवीर नहाड़िया द्वारा रचित रागनी ( नशे मे स या दुनिया सारी) का अपनी मधुर वाणी से लोगों को नशे के खिलाफ बुराइयों का संदेश दिया। बाल भवन हॉबी कक्षा रेवाड़ी के बच्चों ने राजस्थानी समूह लोक नृत्य घूमर-घूमर प्रस्तुत किया। बाल भवन हॉबी कक्षा के बच्चों ने एक समूह नृत्य घुंघरू प्रस्तुत किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विध्यालय, बावल के बच्चों ने संजीता यादव, संगीत के सानिध्य में स्वागत गान प्रस्तुत किया। इसके साथ ही नशे के विरुद्ध सत्यवीर नाहड़िया द्वारा रचित गीत के माध्यम से बच्चों ने एक समूह गान और एक समूह नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। बाल भवन हॉबी कक्षा की छात्रा आयुषी ने एक एकल नृत्य ( तेरी अंगुली पकड़ के मै चला ओ मां तेरे आंचल में मै पला ) गाने पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया। वैशाली ने हरियाणवी गीत ( मेरा 52 गज का घाघरा ) पर हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया इसके अतिरिक्त एकांशी, संतुष्टि, प्रशांत व गरिमा ने भी एकल नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि कार्यक्रम को देखकर उन्हें अपना बचपन याद आ गया। सभी बच्चों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कला के माध्यम से नशे के विरुद्ध संदेश दिया। हम सभी को नशा के विरुद्ध अभियान चलाना होगा और युवा पीढ़ी को बचाना होगा। इस अवसर पर बाल भवन का स्टॉफ, नशा मुक्ति एवं परामर्श केंद्र का स्टॉफ, बाल गृह, ओपन शेल्टर, विशिष्ट दत्तक एजेंसी का स्टाफ भी उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed