{"_id":"6903b6430da07a42bf04e668","slug":"children-gathered-information-at-the-arms-exhibition-in-the-police-line-rewari-news-c-198-1-rew1001-228180-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस लाइन में शस्त्र प्रदर्शनी में बच्चों ने ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस लाइन में शस्त्र प्रदर्शनी में बच्चों ने ली जानकारी
Fri, 31 Oct 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
शस्त्र प्रदर्शनी में जानकारी लेते बच्चे। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस लाइन में शस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें एलएमजी, एसएलआर 7.62 एमएम, राइफल 5.56 एमएम, इंसास, राइफल एके47, कार्बाइन 9 एमएम, पिस्टल अल्टो 9 एमएम, पिस्टल ग्लॉक 9 एमएम शस्त्र रखे। साथ ही रिवाल्वर 38, गैस गन, पंप एक्शन गन 12, एंटी राइट गन एवं 38 एमएम मल्टीसेल लांचर सहित अन्य शस्त्र की मारक क्षमता से छात्र रूबरू हुए।
कार्यक्रम में लाइन अफसर एसआई विजय कुमार ने बच्चों से वीर जवानों के बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि बलिदानों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। बलिदानों की बदौलत ही हम आज आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं तथा दुश्मनों से देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। खुशबू शर्मा, दीपक राव, मंजीत, सहित करीब 200 छात्र मौके पर मौजूद रहे।