फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children displayed their talent in the block level role play and group dance competition.

Rewari News: खंड स्तरीय रोल प्ले व ग्रुप डांस स्पर्धा में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 18 May 2026 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 18 May 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Children displayed their talent in the block level role play and group dance competition.
प्रतियोगिता के दौरान एक मंच पर आए विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : स्कूल
डहीना। सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय रोल प्ले एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें भाग लेने वाले बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि खंड खोल के शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है। शिक्षकों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें उचित मंच व मार्गदर्शन प्रदान करें।
विज्ञापन

रोल प्ले वर्ग में शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एमएम भालखी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेजबान रावमावि सीहा दूसरे और पीएमश्री रावमावि खोरी की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप डांस प्रतियोगिता में सीहा स्कूल ने पहला, मूंदी स्कूल ने दूसरा तथा बुड़ौली स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित सत्यपाल सिंह, आचार्य महेश शास्त्री, नीलम सेठी, जितेंद्र कुमार, टेकचंद प्रधान और सुमन यादव शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने की।
संचालन हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह ने किया। इस दौरान एबीआरसी अनुराधा चौहान सहित कई शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने आयोजन में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed