फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children are tomorrow's future, make them strong: Ramdev

बच्चे कल के भविष्य, उन्हें मजबूत बनाएं : रामदेव

Mon, 11 Apr 2022 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Children are tomorrow's future, make them strong: Ramdev
दड़ौली आश्रम में स्वामी शरणानंद महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते योग गुरु बाबा रामदेव, महंत बालक? - फोटो : Rewari
कोसली। गांव दड़ौली स्थित आश्रम में सोमवार को स्वामी शरणानन्द की स्मृति में उनकी प्रतिमा का अनावरण हुआ। इस कार्यक्रम में योग गुरु स्वामी रामदेव ने सिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग अपने बच्चों को मजबूत बनाएं। क्योंकि वे कल के भविष्य है। जब वे मजबूत रहेंगे तब वे देश सेवा के साथ अपने समाज और परिवार का भी भला कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि साधू हूं और जन्म से साधू हूं। मेरी इच्छा है कि भारत 2040-45 तक विश्व की सबसे बड़ी ताकत बने।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने महिलाओं से कहा कि पेट ठीक राखियो। मुझे माताओं के पेट देखने पर बड़ी तकलीफ़ होती है। पेट ठीक करने के लिए मंच पर उन्होंने कुछ योग क्रियाएं भी बताईं और अपने बच्चों को भी योग क्रियाएं करने को कहा। उधर, कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की स्वामी शरणानंद के नाम से पशु विज्ञान महाविद्यालय स्थापित करने की मांग पर सकारात्मक जवाब देते हुए सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने सरकार से इस जल्द संबंध बात करने तथा आश्रम को 11 लाख अनुदान देने की घोषणा की। सभी वक्ताओं ने बच्चों को दिल और दिमाग मजबूत करने और हाथों से अच्छे कर्म करने का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अहीरवाल इलाके को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि इलाके में बाबा खेतानाथ, चांदनाथ, शरणानंद जैसे महान संत हुए हैं, जिन्होंने इस इलाके के विकास के लिए बहुत काम किया। महिलाओं की शिक्षा को आगे बढ़ाया। हम पिछले 20-25 साल से टीवी और अखबारों के माध्यम से देखते और पढ़ते आ रहे हैं कि योग गुरु स्वामी रामदेव की वाणी, कर्म व तप से देश में जो परिवर्तन आया, उसके सत्य वचन सुनने को मिलते हैं। उन्होंने स्वामी ने वैदिक बोर्ड और शिक्षा बोर्ड के माध्यम से देश में परिवर्तन का रास्ता निकाला है। उन्होंने स्वामी शरणानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी ने आजीवन इस इलाके में एकता, आपसी भाईचारा कायम रखने और शिक्षा को बढ़ावा देने का काम किया। कार्यक्रम में मंच संचालन स्वामी गणेशानंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहीर रेजिमेंट बननी चाहिए : डॉ. अरविंद
मंच से कुछ दूरी पर बैठे अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति बार-बार अपनी मांग को लेकर नारेबाजी कर रही थी। इस पर सांसद अरविंद शर्मा ने अपना समर्थन देते हुए मंच से घोषणा की कि अहीर रेजिमेंट बननी चाहिए। यहां केंद्र में मंत्री भी बैठे हैं, वे भी प्रयास करें और संसद में यह मांग उठाए। जब तक नहीं बने, तब तक आवाज उठाई जाए। यह बहादुर इलाका है। आजादी में बहुत कुर्बानी दी, जो भुलाई नहीं जा सकती।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
सांसद महंत बालकनाथ, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव, महंत विट्ठल गिरी, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव, रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, पूर्व मंत्री विक्रम सिंह यादव, कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, पटौदी विधायक सत्य प्रकाश जरावता, पूर्व मंत्री जगदीश यादव, चेयरमेन अरविंद यादव आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed