{"_id":"67991eff648784ca900ac2b2","slug":"child-marriage-is-the-root-of-crimes-against-women-shalu-yadav-rewari-news-c-198-1-rew1001-214547-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अपराधों की जड़ है बाल विवाह: शालू यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अपराधों की जड़ है बाल विवाह: शालू यादव
Tue, 28 Jan 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 28बाल विवाह मुक्त भारत हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ करते जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू
- फोटो : मेडल दिखाते मैराथन विजेता अमेरिका यादव।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ मिलकर एमडीडी ऑफ इंडिया संस्था ने जिले में बाल विवाह मुक्त भारत हस्ताक्षर अभियान शरू किया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने हस्ताक्षर कर इस अभियान की शुरुआत की। शालू यादव ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक समस्या है। बाल विवाह निरंतर बढ़ते महिला अपराधों की जड़ है। इस पर अंकुश लगाने के लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है। इसके बाद भी कुछ लोग जानकारी के अभाव में अपने बच्चों का विवाह छोटी उम्र में ही कर देते हैं, जिसका दंश उन्हें जीवनभर झेलना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इसी मुहिम में संस्था द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए गए हस्ताक्षर अभियान से जुड़कर समाज में फैली इस समस्या को समाप्त करने में सहयोग करें। मौजूद सभी ने शपथ लेते हुए इस सामाजिक समस्या को खत्म करने की शपथ ली। संस्था सदस्यों कहा कि अब यह हस्ताक्षर अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा, प्रमोद कुमार, ममता यादव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका यादव, करुणा यादव, मीनाक्षी, सरस्वती, नीतू सैनी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।