फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chief Minister's School Beautification Results for Rewari Block Declared

Rewari News: रेवाड़ी खंड का मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण परिणाम घोषित

Sun, 29 Mar 2026 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 29 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's School Beautification Results for Rewari Block Declared
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से खंड रेवाड़ी में मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण पुरस्कार योजना के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मूल्यांकन के आधार पर सीनियर सेकंडरी वर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उच्च वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय निखरी, मिडल वर्ग में राजकीय मिडल विद्यालय गढ़ी अलावलपुर तथा प्राइमरी वर्ग में राजकीय प्राथमिक पाठशाला खलियावास को प्रथम स्थान मिला। खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यालय को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही ये विद्यालय अब जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। योजना के तहत विद्यालयों में स्वच्छता, सुंदरीकरण और समग्र व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से राजकीय उच्च विद्यालयों एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतर्गत एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा खंड के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील वितरण, साफ-सफाई, वेस्ट मैनेजमेंट, जल संरक्षण (वाटर हार्वेस्टिंग), प्रयोगशाला व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक मानकों का मूल्यांकन किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने विजेता विद्यालयों के मुखियाओं को बधाई देते हुए कहा कि जिन विद्यालयों को इस बार कुछ कमियों के कारण सफलता नहीं मिल पाई है वे आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए अभी से तैयारी शुरू करें ताकि भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed