फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chief Minister Antyodaya Parivar Utthan Yojana is a powerful medium to connect the needy with the mainstream: Deputy Commissioner

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना जरूरतमंदों को मुख्यधारा से जोड़ने का सशक्त माध्यम : उपायुक्त

Tue, 02 Nov 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Antyodaya Parivar Utthan Yojana is a powerful medium to connect the needy with the mainstream: Deputy Commissioner
अंतिम व्यक्ति का उत्थान हरियाणा सरकार की प्राथमिकता रही है। केंद्र व राज्य सरकार ने सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के दर्शन पर चलते हुए गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए कई कारगर कदम उठाए हैं। यह बात डीसी डीसी यशेंद्र सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि हरियाणा सरकार ने परिवार को इकाई माना है। सबसे गरीब परिवारों के उत्थान पर ध्यान केंद्रित किया है। ऐसे परिवारों के लिए विशेष रूप से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना लागू की गई है। इस अभियान के अंतर्गत परिवार पहचान पत्र से डाटा का सत्यापन करके गरीब परिवारों की पहचान की जाती है। इसमें सबसे गरीब 2 लाख परिवारों की पहचान करके उनकी न्यूनतम वार्षिक आय एक लाख रुपये करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। योजना के तहत पहले चरण में एक लाख सबसे गरीब परिवारों की मदद की जाएगी। अब तक एक लाख रुपये वार्षिक से कम आय वाले 50 हजार परिवारों की पहचान की गई है। इनमें से 19 हजार परिवार तो ऐसे हैं जिनकी वार्षिक आय 50 हजार रुपये से भी कम है। इन परिवारों की कम से कम आय एक लाख रुपये सुनिश्चित करने के लिए इनके रोजगार व कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार 2025 तक प्रदेश के सभी परिवारों की न्यूनतम वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये करने के लिए प्रतिबद्ध है। डीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान अभियान में शामिल किया गया है। इन योजनाओं को पोर्टल पर हर व्यक्ति के लिए सुलभ कराया गया है। इस पोर्टल पर योजनाओं की जानकारी के अलावा उनकी पात्रता व लाभ का विवरण भी दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से पात्र व्यक्ति योजना के लिए आवेदन भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed