{"_id":"678e9641b8460093ff005ea6","slug":"check-points-will-be-made-rewari-news-c-198-1-rew1001-214182-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शहर के आंतरिक और बाहरी रास्तों पर लगाए जाएंगे नाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शहर के आंतरिक और बाहरी रास्तों पर लगाए जाएंगे नाके
Tue, 21 Jan 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता की ओर से सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रभारियों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। कहा कि सुरक्षा के लिहाज से शहर में आंतरिक व बाहरी नाके रास्तों पर नाके लगाए जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक की ओर से जिले के विभिन्न होटलों, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउस, रिजोर्ट, सराय, ढाबों, झुग्गी बस्तियों, ईंट भट्ठों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक स्थानों पर सर्च अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में आने वाले सराय, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, होटलों, ढाबों व अन्य सार्वजनिक स्थानों की तलाशी ले तथा अतिथि गृहों में रहने वाले व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन करवाएं।
विज्ञापन
किसी भी संदिग्ध के बारे में सूचना मिलने पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करें। सराय, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, होटल आदि में बाहर से आकर जो भी लोग ठहर रहे हैं, उनके बारे में पूरी जानकारी हासिल करें। यहां पर ठहरने वाले सभी लोगों के पहचानपत्र आदि भी लें तथा रजिस्टर में भी नाम-पता दर्ज करें।
यदि किसी भी जगह पर कोई भी व्यक्ति बिना पहचान के रहता हुआ मिलता है तो उसके साथ-साथ होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई करें। बाजारों, सिनेमा हॉल, बस स्टैंड, मॉल, रेलवे स्टेशनों व धार्मिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा।