{"_id":"610c230f8ebc3eaa28690c74","slug":"cheating-on-the-pretext-of-getting-loan-case-filed-against-two-including-woman-rewari-news-rtk6200921136","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन दिलाने का झांसा देकर की ठगी, महिला समेत दो पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन दिलाने का झांसा देकर की ठगी, महिला समेत दो पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित गांव हासांका में 10 महिलाओं के ग्रुप को 60-60 हजार रुपये का सस्ता लोन दिलाने का झांसा देकर ठगने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने हासांका निवासी लता की शिकायत पर एक महिला सहित दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में लता ने बताया कि 10 जुलाई को बाइक पर आए एक युवक सोनू ने खुद को ब्रॉस मार्केट स्थित एक फाइनेंस कंपनी का कर्मी बताया था। उसने एक ग्रुप की 10 महिलाओं को 60-60 हजार रुपये का सस्ता लोन देने की बात कही।
11 जुलाई को सोनू घर आया तथा सुनीता, पूजा, सोनिया, रचना, संतोष, पूनम व मुनिया सहित 10 महिलाओं के फार्म पर हस्ताक्षर करवाकर दो-दो फोटो के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटो कॉपी ली तथा 13 जुलाई को सीनियर के आने के बाद लोन स्वीकृत होने की बात कहकर चला गया। 13 को सोनू ने फोन कर बताया कि स्कूटी पर उनकी मैडम रोड पर खड़ी है। पूछने पर महिला ने अपनी पहचान मंजू देवी उर्फ ममता पत्नी संजय कोसली के रूप में बताई। मंजू ने हमें लोन के लिए होने वाले बीमे व फाइल खर्च के नाम पर सभी से 2700-2700 रुपये ले लिए तथा लोन के साथ रसीद देने की बात कहकर चली गई। अभी तक बैंक खाते में लोन की रकम नहीं आई है। सदर थाना पुलिस में दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।