फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cheating is happening in the name of investment, be careful: SP

निवेश के नाम पर हो रही ठगी, रहें सावधान : एसपी

Mon, 10 Feb 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 10 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Cheating is happening in the name of investment, be careful: SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने टॉस्क या निवेश (इन्वेस्टमेंट) के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से बचने के लिए आम जन को जागरूक किया है।
एसपी ने बताया कि साइबर अपराधी सबसे पहले आपके व्हाट्सएप पर विदेशी या स्वदेशी नंबरों से मैसेज करते है जो पार्ट टाइम जॉब देने के नाम पर होता है। उसमें आपको कुछ यूट्यूब चैनल दिए जाते हैं जिन्हें आपको सब्सक्राइब करके उसका स्क्रीन शॉट उन्हें भेजना होता है। बदले में वो आपको एक सब्सक्राइब करने का 50 रुपये देते हैं। शुरुआत में लगभग 3 सब्सक्राइब का टॉस्क दिया जाता है और जब आप उन्हें टॉस्क पूरा करके व्हाट्सएप पर स्क्रीनशॉट भेज देते हैं तो ये आपको बोलते हैं कि यदि आपको पेमेंट लेना है तो वो आपको एक टेलीग्राम की आईडी देते है। फिर बोलते हैं कि इस आईडी पर मैसेज करो, जैसे ही आप टेलीग्राम पर मैसेज करते हो तो वो आपकी बैंक डिटेल मांगते हैं। उसके बाद आपके खाते में 150 रुपये आ जाते हैं। उसके बाद ये आपको टेलीग्राम पर एक ग्रुप का लिंक भेजते हैं कि आप इस ग्रुप में ऐड हो जाओ हम आपको इस ग्रुप में हर आधे घंटे में इसी प्रकार का लिंक देंगे आपको उसे सब्सक्राइब करके उसका स्क्रीनशॉट वापस उसी ग्रुप में भेजना है। उसके बाद आपके कुछ पैसे प्राप्त होते हैं। उसके बाद बाद आपसे मांगते है, धीरे-धीरे साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं। इससे लोगों को बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed