{"_id":"6a5283142217bcaa370b835f","slug":"chairman-gave-tempo-to-cow-treatment-service-organization-rewari-news-c-198-1-rew1010-241700-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चेयरमैन ने गो उपचार सेवा संस्था को दिया टेम्पो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चेयरमैन ने गो उपचार सेवा संस्था को दिया टेम्पो
Sat, 11 Jul 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
चेयरमैन अजय जांगड़ा संस्था को गौ ग्रास रथ सौंपते। स्रोत : संस्था
धारूहेड़ा। बीमार और दुर्घटनाओं में घायल गोवंश व अन्य बेजुबान जीवों की सेवा में जुटी देवकी गो उपचार सेवा संस्था को धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा ने शनिवार को एक टेम्पो भेंट किया। इसे गो ग्रास रथ के रूप में इस्तेमाल में लाया जाएगा।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह गो ग्रास रथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर गायों के लिए रोटी, चारा, दाना और अन्य गो ग्रास एकत्र करेगा। इससे बीमार, घायल और बेसहारा गौवंश के लिए भोजन और देखभाल की व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि लंबे समय से गोसेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों को इस वाहन से नई गति मिलेगी। साथ ही घायल और असहाय गौवंश तक समय पर चारा और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
देवकी गो उपचार सेवा संस्था की ओर से चेयरमैन अजय जांगड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनके सहयोग से गोसेवा अभियान को नई मजबूती मिली है।
इस अवसर पर गौ ग्रास रथ का विधिवत पूजन गो रक्षक मोनू, आशीष जांगड़ा, छत्रपाल जांगड़ा, अक्षय बागोरिया, निखिल जांगड़ा, धर्मवीर रंगा और आचार्य पंडित बाबूलाल पाराशर ने किया।