{"_id":"6605a32200d680a12a032dc9","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-in-siha-government-school-rewari-news-c-198-1-rew1001-202574-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीहा सरकारी स्कूल में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीहा सरकारी स्कूल में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Thu, 28 Mar 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 28 Mar 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
डहीना। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय में ढाणियों व आसपास के गांवों से विद्यार्थियों के लिए छात्रा वाहिनी योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने की।
एबीआरसी अनुराधा चौहान ने बताया कि बैठक में समिति सदस्यों के अलावा सीहा, लुहाना, धवाना, मसीत के सामाजिक कार्यकर्ताओं, अभिभावकों तथा शिक्षाविदों ने भाग लिया। बैठक में एक ओर जहां विद्यालय की गत शैक्षणिक सत्र की समीक्षा की गई, वहीं अगले सत्र की परियोजनाओं पर चर्चा की गई, जिसमें खेल नर्सरी, हर्बल पार्क, सदन प्रक्रिया, छात्रा वाहिनी, सीसीटीवी, दाखिला अभियान, चारदीवारी, जीर्णोद्धार कार्य, स्मार्ट रूम, प्रयोगशाला आदि उल्लेखनीय रहे।
समिति के प्रभारी तथा स्टाफ सचिव यशपाल आर्य के कुशल संयोजन में आयोजित इस बैठक में समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार ने नए सत्र के दाखिला अभियान तथा समिति के उद्देश्यों की पूर्ति में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। लुहाना के शिक्षाविद राजसिंह तथा रामकुमार ने विद्यालय में नि:शुल्क अध्यापन सेवाएं देने का प्रस्ताव रखा। कप्तान हरपाल सिंह यादव, सोनिया गुप्ता तथा कन्हैयालाल ने विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा खेलकूद की क्षेत्र में जिले तथा राज्य स्तरीय उपलब्धियों को इलाके के लिए प्रेरक बताया।
विज्ञापन
प्राचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट, भावी रोड मैप तथा आगामी 1 अप्रैल की प्रवेश उत्सव रैली तथा 2 अप्रैल के हवन-यज्ञ कार्यक्रम की जानकारी दी।