फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CBSE...7790 students of class 12th appeared for music exam

Rewari News: सीबीएसई...12वीं के 7790 विद्यार्थियों ने दी संगीत की परीक्षा

Tue, 17 Mar 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
CBSE...7790 students of class 12th appeared for music exam
परीक्षा केंद्र से बाहर अनुक्रमांक का मिलान करते परीक्षार्थी।संवाद
रेवाड़ी। जिले में मंगलवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं की संगीत विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 7790 परीक्षार्थियों ने भाग लिया जबकि 36 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिले के 26 केंद्रों में सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षाएं हुईं। सभी परीक्षार्थी स्कूल ड्रेस में केंद्रों पर पहुंचे और प्रवेश से पहले उनकी सघन तलाशी ली गई।
विज्ञापन

सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थियों को केवल पेन ले जाने की अनुमति दी गई थी। मोबाइल फोन, ब्लू टूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल का मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र अधीक्षकों और उड़नदस्तों द्वारा लगातार निगरानी रखी गई, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होती रही। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलना विद्यार्थियों ने बताया कि संगीत विषय का प्रश्नपत्र आसान था, किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।


वर्जन
जिले के सभी 26 परीक्षा केंद्रों में मंगलवार को सीबीएसई 12वीं की संगीत विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है।-विक्रम यादव, सीबीएसई कोऑर्डिनेटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed