फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Case will be run against the wife of Jail Deputy Superintendent

जेल उप अधीक्षक की पत्नी के खिलाफ चलेगा केस

Wed, 05 Jan 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Case will be run against the wife of Jail Deputy Superintendent
रेवाड़ी। जिला जेल के उप अधीक्षक की पत्नी पर एक महिला वार्डन के बेटे की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से सदर थाना में केस दर्ज कराया गया है। महिला जेल वार्डन ने मुख्यमंत्री और बाल संरक्षण आयोग सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत भेज चुकी है।
विज्ञापन

जिला जेल के उपाधीक्षक नरेश गोयल की पत्नी पर जेल की ही एक महिला जेल वार्डन प्रेमलता ने उसके 12 वर्षीय बच्चे की पिटाई का आरोप लगाया था। प्रेमलता का आरोप है कि वह वर्तमान में जिला जेल क्वार्टर में परिजनों के साथ रहती हैं। 29 नवंबर को उनका 12 साल का बेटा अंशुल ट्यूशन से घर आ रहा था। इसी दौरान जेल उपाधीक्षक की पत्नी उनके बेटे को अपने साथ क्वार्टर में ले गई और पिटाई की। उन्होंने इसकी शिकायत उसी दिन सदर थाना और चाइल्ड केयर हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जेल वार्डन ने उप अधीक्षक की ओर से गुरुग्राम जेल में कार्यरत एक वार्डन को उनके क्वार्टर पर भेजकर समझौता करने या नौकरी करनी मुश्किल कर देने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन

------------------------
सीडब्ल्यूसी ने की मामले की थी जांच
शिकायत मिलने के बाद जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम जांच के लिए जेल क्वार्टर पहुंची थी। जांच में पाया गया कि जेल वार्डन प्रेमलता के बेटे अंशुल का एक अन्य क्वार्टर में रहने वाले बच्चे से झगड़ा हुआ था, जिसके बच्चे की मां ने अंशुल की पिटाई की। वहां रहने वाले अन्य लोगों ने भी दुर्व्यवहार व अंशुल के परिवार को धमकी देने की पुष्टि की थी। जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से एसपी को रिपोर्ट भेज कर कार्रवाई की सिफारिश की गई थी। परिजनों की ओर से मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, जेल पुलिस महानिदेशक, गृहमंत्री, बाल विकास मंत्रालय व महिला आयोग को भी शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
जेल उप अधीक्षक की पत्नी ने भी की थी शिकायत
जेल उप अधीक्षक की पत्नी ने भी कुछ दिन पूर्व ही जेल वार्डन के खिलाफ सदर थाने में शिकायत दी थी। हालांकि अभी मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि 29 नवंबर को प्रेमलता का बेटा उनके बेटे ओजश को अपने घर बुलाकर ले गया था। वहां पर प्रेमलता व उनकी बेटी ने ओजश का गला दबाते हुए उसकी पिटाई की थी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। पूनम ने शिकायत के प्रति एसपी, जेल अधीक्षक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महानिदेशक कारागार, पुलिस महानिदेशक व महिला बाल विकास मंत्रालय को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed