{"_id":"660478b4ffe25093af0b0f84","slug":"case-registered-for-abusing-and-threatening-erv-in-charge-rewari-news-c-198-1-rew1001-202544-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ईआरवी प्रभारी को गाली व धमकी देने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ईआरवी प्रभारी को गाली व धमकी देने पर केस दर्ज
Thu, 28 Mar 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
कोसली। कोसली थाने के अंतर्गत ईआरवी प्रभारी ईएचसी ने डायल-112 पर काॅल करने वाले एक व्यक्ति पर फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने व थाने में आकर झगड़ा करने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोसली थाने में मामला दर्ज कराया है।
ईएचसी चंद्रभान ने अपनी शिकायत में कहा है कि सोमवार शाम लगभग आठ बजे एक काॅल डायल-112 से टीएफटी पर प्राप्त हुई थी, संबंधित नंबर पर वापस काॅल करने पर काॅल करने वाले ने अभद्र भाषा में गालियां देनी शुरू कर दी। काल करने वाले ने नौकरी करना सिखाने व देख लेने की धमकी भी दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। उन्होंने थाने आकर मामले की जानकारी एसएचओ को दी तथा काॅल की रिकार्डिंग देकर घटना बारे एफआईआर दर्ज करवाई। कुछ समय पश्चात ही काॅल करने वाला श्रवण व उनका बेटा राहुल थाने में आ गए। फोन पर गाली देने बारे पूछा गया तो तैश में आकर श्रवण व उनका लड़का उनके साथ झगड़ा करने लगे तथा अभद्र गालियां व जान से मारने की धमकी देने लगे। झगड़े में उनकी सरकारी वर्दी भी फट गई व चोटें आई। पुलिस ने ईएचसी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।