फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Case registered against hospital owner and contractor for falling from three-storey building

Rewari News: तीन मंजिला इमारत से गिरने के मामले में अस्पताल मालिक व ठेकेदार पर मामला दर्ज

Sat, 16 Dec 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 16 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Case registered against hospital owner and contractor for falling from three-storey building
कोसली। हुडा ग्राउंड के एक निर्माणाधीन निजी अस्पताल के तीसरी मंजिल से गिरकर 20 वर्षीय विनीत की मौत के मामले में पुलिस ने ठेकेदार व अस्पताल मालिक के खिलाफ लापरवाही की वजह से मौत होने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने विनीत के जीजा मदन की शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज किया है। अभी तक मामले में केवल इतना ही पता चला था कि विनीत तीसरी मंजिल से गिरा है, मगर इस बात का खुलासा नहीं हो पाया था कि आखिर वह गिरा कैसे था। वहीं, अब जानकारी सामने आई है कि अस्पताल में निर्माणाधीन लिफ्ट के पास गुजरते वक्त विनीत का पैर फिसला और वह बेसमेंट में गिर गया था। इससे गंभीर चोटें लगने की वजह से विनीत ने दम तोड़ दिया। विनीत अभी कुछ दिनों पहले ही रोजी-रोटी की तलाश में कोसली काम करने के लिए आया था। विनीत की मौत के कारण परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर गांव चरखारी निवासी मदन कुमार ने बताया कि वह करीब 15 से 16 दिन पहले कोसली में मजदूरी करने के लिए आया था। विनीत उसका साला था। सभी लोग साथ में निर्माणाधीन अस्पताल में वाल पट्टी का काम करते थे। अस्पताल की चौथी मंजिल में सभी लोग एक साथ रहते थे। अस्पताल में एक निर्माणाधीन लिफ्ट है। आरोप है कि लिफ्ट के पास किसी भी प्रकार का सुरक्षा का प्रबंध नहीं किया गया था। बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे विनीत निर्माणाधीन लिफ्ट के पास से गुजर रहा था, पैर फिसलने से वह बेसमेंट में जा गिरा। जब चिल्लाने की आवाज आई तो मदन तुरंत मदद करने के लिए पहुंचा। विनीत को काफी चोटें लग चुकी थी। मौके पर उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई जाते वक्त रास्ते में विनीत ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मदन का आरोप है कि विनीत की मौत का कारण ठेकेदार और अस्पताल का मालिक है। अगर आसपास सुरक्षा के प्रबंध किए गए होते तो विनीत नीचे नहीं गिरता। फिलहाल पुलिस ने मदन की शिकायत के आधार पर ठेकेदार और अस्पताल मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अशोक का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed