{"_id":"6612c9885dfa2bf7d1003fea","slug":"case-of-assault-registered-against-two-rewari-news-c-198-1-rew1001-202982-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज
Sun, 07 Apr 2024 09:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 07 Apr 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। वाल्मीकि मंदिर के पास एक व्यक्ति से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस बयान में टैंपो चालक नंदरामपुर बास निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह और कमल टैंपो लेकर कहीं जा रहे थे। मीट की दुकान के साथ मुन्ना व मोहित ने टैंपो रुकवाकर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन