फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Case filed against three accused Jitendra in case of his death due to consuming poison

Rewari News: हत्यारोपी जितेंद्र की जहर खाने से मौत मामले में तीन पर केस

Sat, 14 Jun 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 14 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three accused Jitendra in case of his death due to consuming poison
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव भटसाना में महिला की सिलबट्टे से हमला कर हत्या करने के आरोपी जितेंद्र की जहर निगलने से मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जितेंद्र के पिता रतन सिंह ने बताया है कि उसके बेटे ने 11 जून को दिनेश, प्रवीन व मुस्कान के खिलाफ एक वीडियो बनाकर उन्हें भेजी थी। बताया था कि तीनों ने उसे जहरीला पदार्थ खिलाया है। अगर उसे कुछ हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी तीनों की है।
विज्ञापन

रतन ने आगे बताया कि जब वह वीडियो देखने के बाद बेटे के पास गए तो वह अचेत अवस्था में पड़ा था। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में ले गए, चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जितेंद्र ने गांव भटसाना में पड़ोस की रहने वाली एक महिला के सिर पर सिलबट्टा मार कर हत्या कर दी थी। महिला के पति ने आरोप लगाया था कि जितेंद्र उसकी पत्नी को परेशान किया करता था।

उसने कई बार जितेंद्र को समझायाथा लेकिन वह नहीं माना था। हत्या के बाद से ही वह फरार चल रहा था। जब जितेंद्र की मृत्यु हुई थी तब तक सभी यही मानकर चल रहे थे कि उसने परेशान होकर जहर पदार्थ निगला है।
फिलहाल इस पूरे मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। थाना पर प्रभारी जगदीश चंद का कहना है कि पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed