फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Car runs over innocent child playing in front of house; she dies.

Rewari News: घर के सामने खेल रही मासूम को कार ने कुचला, मौत

Wed, 08 Jul 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 08 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Car runs over innocent child playing in front of house; she dies.
धारूहेड़ा(रेवाड़ी)। सेक्टर-4 में बुधवार सुबह घर के सामने खेल रही एक बच्ची को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। चालक घायल बच्ची को निजी अस्पताल ले गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर आरोपी चालक मौका पाकर अस्पताल से भाग गया। सेक्टर-4 निवासी आन्या बुधवार सुबह घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान एक कार तेज गति से मोड़ पर मुड़ी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सीधे बच्ची से टकरा गई। इससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

शोरगुल पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार सवार भी बच्ची को गाड़ी से नजदीक के एक निजी अस्पताल ले गया, लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका। हादसे की सूचना पर धारूहेड़ा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed