{"_id":"6665f788ab3a8cfe9400cb24","slug":"car-driver-dies-due-to-collision-with-truck-rewari-news-c-198-1-rew1001-205377-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौत
Mon, 10 Jun 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 10 Jun 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव रोझुवास के पास एक कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गांव रोझुवास निवासी दीपक की मौत हो गई।
पुलिस की शिकायत में गांव लाल निवासी सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार को उसका भतीजा दीपक गांव रोझुवास में आई20 गाड़ी से अपनी जमीन देखने के लिए गया था। रात करीब 2 बजे के बाद वह अपने घर को वापस लौट रहा था। कुछ दूर पहुंचने के बाद पुलिया के समीप सामने से आए ट्रक ने आई20 गाड़ी को टक्कर मार दी। इस दौरान उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पुलिस ने आकर घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवाया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जाटूसाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।