फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Campaign launched for conservation of Nand Sarovar, cleaning begins

Rewari News: नंद सरोवर के संरक्षण के लिए चला अभियान, सफाई शुरू

Sat, 04 Apr 2026 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 04 Apr 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched for conservation of Nand Sarovar, cleaning begins
रेवाड़ी। शहर के ऐतिहासिक नंद सरोवर में स्वच्छता अ​भियान चलाते अहीरवाल हेरिटेज संस्था के सदस्य ए
रेवाड़ी। शहर के ऐतिहासिक नंद सरोवर (छोटा तालाब) के सुंदरीकरण के लिए नगर परिषद और सामाजिक संस्था अहीरवाल हेरिटेज ने संयुक्त प्रयास से स्वच्छता अभियान चलाया। वर्षों से उपेक्षित सरोवर की साफ-सफाई संस्था की टीम ने शुरू किया।
विज्ञापन

संस्था की प्रधान एवं स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका यादव ने बताया कि अहीरवाल हेरिटेज संस्था शहर की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इससे पहले भी संस्था ने दिल्ली रोड स्थित ऐतिहासिक छतरी समूह (राव पूरन सिंह बाग) पर स्वच्छता अभियान चलाया था। इससे उसे राज्य संरक्षित स्मारक घोषित करवाने में सफलता मिली।
विज्ञापन

वर्तमान में उसकी देखरेख होली चाइल्ड स्कूल द्वारा की जा रही है। कहा कि संस्था का उद्देश्य अब नंद सरोवर और उसके आसपास स्थित ऐतिहासिक छतरियों के संरक्षण के लिए सरकार से सहयोग प्राप्त करना है ताकि इस स्थल को भी राज्य संरक्षित स्मारक का दर्जा मिल सके। इस दौरान संस्था से जुड़े सहायक प्राध्यापक डॉ. सुशांत यादव और इंजीनियर सचिन ने बताया कि 12 अप्रैल को राव तुलाराम हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंद सरोवर पर लंबे समय से अखाड़ा संचालित कर रहे वरिष्ठ नागरिक श्योलाल ने भी अहीरवाल हेरिटेज के सदस्यों का आभार जताया। इस स्थल के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर एक कदम मानवता की ओर संस्था के प्रधान राकेश भार्गव, मुकेश सुल्तानिया, मंगेश कुमार, चंदर सोनी, चित्कार अमन राव, राहुल खोला, रंगकर्मी मनोज शर्मा, एनएसएस स्वयंसेवक मयंक और सूरज सहित नगर परिषद के ओमप्रकाश, दीपक, कृष्ण कुमार, विजय, लक्ष्मण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed