{"_id":"674cb6e6dd852810cc08bc54","slug":"called-on-the-pretext-of-giving-him-liquor-made-him-drunk-then-murdered-kailash-chand-by-strangulating-him-rewari-news-c-198-1-rew1001-212246-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शराब पिलाने के बहाने बुलाकर नशे में किया धुत, फिर गला घोंटकर की कैलाश चंद की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शराब पिलाने के बहाने बुलाकर नशे में किया धुत, फिर गला घोंटकर की कैलाश चंद की हत्या
विज्ञापन
हत्या मामले में पकड़े गए तीनों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। थाना सदर पुलिस ने पांच दिन पहले गांव बीकानेर निवासी कैलाश चंद (52) की हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव बीकानेर निवासी अमित, गोपाल उर्फ कांडा व नया गांव निवासी थानेश्वर उर्फ थानेश के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी अमित ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कैलाश चंद को शराब पिलाने के बहाने से बुलाया था। उसके बाद नशे की हालत में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या हादसा लगे शव को एनएच-352 बीकानेर कट के पास सड़क किनारे फेंक दिया था। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द करेगी।
जांचकर्ता एसआई प्रविन्द्र कुमार ने बताया कि गत 26 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे-352 पर बीकानेर कट के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त परिजनों द्वारा गांव बीकानेर निवासी कैलाश चंद के रूप में की गई। मृतक के बेटे अभिषेक ने उसी के गांव के अमित व उसके अन्य साथियों पर उसके पिता की हत्या करने का संदेह जताया था।
विज्ञापन
इस आधार पर पुलिस ने थाना सदर में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में तीन आरोपी अमित, गोपाल उर्फ कांडा और थानेश्वर उर्फ थानेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में अब आगे की कार्रवाई कर रही है।