{"_id":"684c7671a082cfc3ac07b12c","slug":"by-elections-will-be-held-tomorrow-for-one-sarpanch-22-panchs-and-one-member-post-rewari-news-c-198-1-rew1001-221080-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एक सरपंच, 22 पंच और एक सदस्य पद पर कल होंगे उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एक सरपंच, 22 पंच और एक सदस्य पद पर कल होंगे उपचुनाव
Sat, 14 Jun 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों के 22 पंच, एक सरपंच व एक सदस्य पंचायत समिति पद पर उपचुनाव 15 जून को होगा। इसके लिए बूथ स्तर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जा चुके हैं। 14 जून को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
15 जून को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन मतगणना होगी और परिणाम की घोषणा की जाएगी। कहीं भी दोबारा मतदान की स्थिति बनती है तो मंगलवार 17 जून को मतदान करवाया जाएगा और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
उप-चुनाव के लिए पोलिंग पार्टी 14 जून को पोलिंग बूथों पर रवाना होंगी। जारी आदेश के तहत खंड नाहड़ में पंचायत समिति नाहड़ के बूथ नंबर 1, 2, 3 में विकास कुमार, एसडीओ पंचायती राज नाहड़, पंचायत समिति नाहड़ के बूथ नंबर 4 व 5 में गजराज सिंह ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
इसी प्रकार एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग कोसली, खंड नाहड़ की गांव पंचायत श्याम नगर के बूथ नंबर 6 व 7 मेें रोहित यादव एसडीओ, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम नाहड़, खंड धारूहेड़ा के गांव रालियावास के वार्ड नंबर 8 में खजान सिंह, एसडीओ पंचायती राज धारूहेड़ा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
पंचायती राज संस्थाओं के जिला के विभिन्न ग्राम पंचायतों के 22 पंच पद, एक सरपंच व एक सदस्य पंचायत समिति पद पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 30 मई तक थी। 31 मई को नामांकन पत्रों की जांच की गई थी। सोमवार 2 जून को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए थे।
अतिरिक्त जिलाधीश अनुपमा अंजलि ने कहा कि शांतिप्रिय ढंग से चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में प्रशासन पूरी तरह से सजग एवं सतर्क है।