फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   By clicking the QR code, the thug withdraws one and a half lakh rupees from the accounts of the teacher and her son

क्यूआर कोड क्लिक करवाकर ठग ने शिक्षिका और उसकी बेटे के खातों से निकाले डेढ़ लाख रुपये

Sat, 25 Sep 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
By clicking the QR code, the thug withdraws one and a half lakh rupees from the accounts of the teacher and her son
जिले में एक शिक्षिका और उसकी बेटी के खाते से ठगों ने 1 लाख 58 हजार रुपये निकाल लिए। दोनों के खाते जरूर अलग-अलग हैं, लेकिन दोनों खातों में मोबाइल नंबर एक ही दर्ज है, जिसकी वजह से 7 बार में यह नकदी निकाली गई। साइबर थाना पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के सरकारी स्कूल की शिक्षिका पूनम यादव सेक्टर-4 में परिवार के साथ रहती हैं। पूनम यादव का सैलरी अकाउंट एसबीआई में है। उन्होंने अपनी बेटी अंजली का अकाउंट भी इसी बैंक में खुलवाया हुआ है। दोनों के खाते में एक ही मोबाइल नंबर दिया गया है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए उन्होंने एसबीआई की यूनो एप डाउनलोड की हुई है। पूनम के पास वीरवार को किसी की कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई का कस्टमर केयर अधिकारी बताते हुए यूनो एप की दिक्कत से संबंधित जानकारी जुटाई और एक लिंक भेजकर कहा कि इस पर क्लिक करने से एप ठीक से काम करने लगेगा। पूनम को शातिर पर शक इसलिए नहीं हुआ, क्योंकि एप की समस्या को लेकर उसने सिर्फ बैंक में बात की थी, किसी और को नहीं बताया था।
विज्ञापन

पूनम ने लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से दो बार में 20-20 हजार के अलावा 50 हजार 815 व 48 हजार 19 रुपये कट गए। उन्होंने जब बेटी के खाते को चेक किया तो उसमें से भी तीन बार में 4900-4900 व एक बार में 10 हजार रुपये निकल गए। दोनोें के खातोें से कुल मिलाकर 1 लाख 58 हजार 724 रुपये निकल गए। पूनम यादव ने तुरंत बैंक में पता किया तो जानकारी मिली की उनके साथ ठगी हुई है। उन्होंने रेवाड़ी के साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed