{"_id":"68fa6f1d0b6eafb85102b45d","slug":"buses-and-trains-are-crowded-on-bhai-dooj-there-is-no-place-to-even-stand-rewari-news-c-198-1-rew1001-227866-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भाईदूज पर बसों-ट्रेनों में भीड़, पैर रखने तक की जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भाईदूज पर बसों-ट्रेनों में भीड़, पैर रखने तक की जगह नहीं
विज्ञापन
बस स्टैंड़ पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
रेवाड़ी। भाईदूज के अवसर पर शहर के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को काफी भीड़ देखने को मिली। बस स्टैंड पर देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा। त्योहार के कारण रोडवेज बसों और मुख्य मार्गों पर सुबह से ही भारी भीड़ रही।
बस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। कुछ यात्री एक-दूसरे को उठाकर बसों में सवार होते नजर आए। त्योहार के अवसर पर पहले से ही अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे।
यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए और सभी निर्धारित रूटों पर बसें दौड़ाई गईं। इसके बावजूद लंबी दूरी की बसों में अधिक भीड़ देखी गई। वहीं, ट्रेनों के जनरल डिब्बे में पैर रखने तक की भी जगह नहीं थी। महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
पर्व के कारण सुबह से ही बस स्टैंड और स्टेशन पर भीड़ नजर आई और मुख्य मार्गों पर कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। सर्कुलर रोड पर पुलिस की टीम भी तैनात की गई थी लेकिन जाम इतना ज्यादा था कि लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दूसरी तरफ लोग भी इस वक्त काफी आना जाना कर रहे हैं, ऐसे में भीड़ अधिक देखने को मिल रही है।
भाईदूज के दिन बहनों ने अपने भाइयों के घर पहुंचकर टीका किया और उनके सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सभी बसों में सामान्य से अधिक भीड़ देखी गई। वहीं भाईदूज का पर्व पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों का टीका कर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की जबकि भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए।