फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bus service start on long routes from Rewari

राहत: रेवाड़ी से शिमला, जम्मू और हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू, यात्रियों को होगा लाभ

Sun, 06 Feb 2022 11:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 11:10 PM IST
सार

जनवरी में सवारियां घटने पर कई रूटों पर बसों का संचालन बंद था। अब शिमला, जम्मू व हरिद्वार के लिए बंद बस सेवा को भी बहाल कर दिया गया है। इससे लोगों को राहत मिली है।

विज्ञापन
Bus service start on long routes from Rewari
रोडवेज बस - फोटो : file photo

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में कोरोना के घटते संक्रमण के कारण रोडवेज बस सेवा पटरी पर लौटने लगी है। रोडवेज प्रबंधन की ओर से जनवरी में सवारियां घटने के कारण एक दर्जन रूटों पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। साथ ही कई रूटों पर बसों के फेरे घटा दिए थे। अब रोडवेज प्रबंधन की ओर से बस सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। वहीं शिमला, जम्मू व हरिद्वार के लिए बंद बस सेवा को भी बहाल कर दिया गया है। इससे लोगों को राहत मिली है।

विज्ञापन


कोरोना से राहत मिलने के साथ ही शिक्षण संस्थान खुल गए हैं और लोगों की आवाजाही भी बढ़ गई है। वहीं धीरे-धीरे कार्यालय भी पूरी क्षमता के साथ खुलने शुरू हो गए हैं। जिन रूटों पर बस बंद की गई थी उनपर दोबारा सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। इनमें सबसे अहम शिमला, जम्मू और हरिद्वार की बस सेवा है।
विज्ञापन


इन अहम रूटों पर बसों के शुरू होने से चंडीगढ़, वैष्णो देवी व गंगा स्नान के लिए जाने वाले लोगों को राहत मिली है। वहीं इनके अतिरिक्त मीरपुर, बास बटौड़ी, जड़थल आदि रूटों पर बसों का संचालन पुन: शुरू कर दिया है। यह बसें पूर्व में निर्धारित समय पर ही संचालित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन तीन से चार लाख रुपये का हो रहा था नुकसान

बसों का संचालन बंद होने से प्रतिदिन लगभग नौ लाख रुपये ही कमाई हो रही थी, जो सामान्य दिनों में 12 से 13 लाख रुपये प्रतिदिन के बीच रहती है। इससे रोडवेज को प्रतिदिन तीन से चार लाख रुपये नुकसान हो रहा था। अब दोबारा बसों का संचालन होने से रोडवेज प्रबंधन ने राहत की सांस ली है।

सवारियां नहीं होने से जिन रूटों पर बसों का संचालन बंद किया गया था, उन रूटों पर पुन: संचालन शुरू कर दिया गया है। बसें अपने पहले से निर्धारित समय अनुसार ही संचालित होंगी। - रवीश हुड्डा, महाप्रबंधक रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed